Menu
#News

आज से बदले जाएंगे देश में 2000 के नोट: आरबीआई

देश के सभी बैंकों और भारतीय रिजर्व बैंक की 19 क्षेत्रीय शाखाओं में आज यानी मंगलवार से दो हजार रुपये के नोट बदले जाएंगे। रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कह की लोगों के पास चार महीने का वक्त है। आराम से बैंक जाएं और नोट बदलें। घबराने की …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 23 मई, 2023
आज से बदले जाएंगे देश में 2000 के नोट: आरबीआई

देश के सभी बैंकों और भारतीय रिजर्व बैंक की 19 क्षेत्रीय शाखाओं में आज यानी मंगलवार से दो हजार रुपये के नोट बदले जाएंगे।

रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कह की लोगों के पास चार महीने का वक्त है।

आराम से बैंक जाएं और नोट बदलें। घबराने की जरूरत नहीं है।

बैंकों के पास पर्याप्त पैसा है। दास ने कहा, बैंकों की शाखाओं में भीड़ लगने की आशंका नहीं है।

नोट बदलवाने के लिए जल्दबाजी की जरूरत नहीं है। उन्होंने लोगों से ये भी आग्रह किया कि भीड़ न लगाएं।

दास ने स्पष्ट किया कारोबारी समेत कोई भी संस्थान दो हजार का नोट लेने से इन्कार नहीं कर सकता।

2000 के नोट को चलन से बाहर करने के फैसले के बाद आरबीआई गवर्नर दास ने पहली बार कहा की जिन लोगों के पास बैंक खाता नहीं है।

पर उनके पास 2000 का नोट है, उनके लिए भी सबकी तरह नोट बदलने की प्रक्रिया लागू होगी।

दास ने कहा, लोग आश्वस्त रहें, पर्याप्त संख्या में मुद्रित नोट उपलब्ध हैं। आरबीआई और बैंकों के करेंसी चेस्ट में पर्याप्त पैसा है।

दास ने कहा खाते में पैसे जमा करने या नकद विनिमय की एक तय प्रक्रिया है।

हम अतिरिक्त प्रक्रिया लेकर नहीं आए हैं।

50 हजार से अधिक नकद जमा करने पर पहले की तरह ही पैन दिखाना होगा।

एक हजार का नोट जारी करने के संबंध में दास ने कहा कि यह बस अटकलबाजी है।

फिलहाल ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है।

देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई ने कहा है कि ग्राहक दो हजार के नोट बिना किसी आईडी प्रूफ और फॉर्म भरे ही बैंक की विभिन्न शाखाओं से बदलवा सकेंगे।

वही एसबीआई ने कहा है कि 20 हजार कीमत तक के नोट बिना आईडी प्रूफ के बदलवाए जा सकेंगे।

इससे पहले दावा किया जा रहा था कि दो हजार के नोट बदलवाने के लिए आईडी प्रूफ, आधार कार्ड दिखाने के साथ ही एक फॉर्म भी भरना होगा।

Tagged:
Share This Article