Menu
#ब्रेकिंग न्यूज़

उत्तराखंड में बागेश्वर जिले के कपकोट थाना क्षेत्र के फरसाली मल्ला निवासी 21 वर्षीय कमलेश ने अग्निवीर भर्ती में असफल होने पर दी जान.

जानकारी के मुताबिक, बागेश्वर जिले के कपकोट थाना क्षेत्र के फरसाली मल्ला देश निवासी 21 वर्षीय कमलेश गोस्वामी पुत्र हरीश गिरी गोस्वामी लंबे समय से सेना की तैयारी कर रहा था। अगस्त महीने में अग्निवीर भर्ती के तहत फिजिकल परीक्षा दी थी, जिसमें उसे पूरे 100 नंबर मिले। सोमवार को …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 02 नव, 2022
उत्तराखंड में बागेश्वर जिले के कपकोट थाना क्षेत्र के फरसाली मल्ला निवासी 21 वर्षीय कमलेश ने अग्निवीर भर्ती में असफल होने पर दी जान.

जानकारी के मुताबिक, बागेश्वर जिले के कपकोट थाना क्षेत्र के फरसाली मल्ला देश निवासी 21 वर्षीय कमलेश गोस्वामी पुत्र हरीश गिरी गोस्वामी लंबे समय से सेना की तैयारी कर रहा था।

अगस्त महीने में अग्निवीर भर्ती के तहत फिजिकल परीक्षा दी थी, जिसमें उसे पूरे 100 नंबर मिले।

सोमवार को अग्निवीर रिटर्न का रिजल्ट आया, जिसमें उसे सफलता नहीं मिली तो उसने क्षुब्ध होकर मौत को गले लगा लिया।

अपनी योग्यता के बल पर अग्निवीर बनने के सपने संजोए कमलेश ने आत्महत्या से पहले सोशल मीडिया में कुछ स्टेटस डाले थे, जिसे देखने के बाद ही परिजन समझ गए थे कि कमलेश तनाव में है और वो अनहोनी कर सकता है।

जिसके बाद उसकी तलाश की तो वो घर के पास ही तड़पता हुआ मिला।

बताया गया कि, कमलेश ने सल्फास की गोली खा ली थी, जिसके परिजनों ने कमलेश को आनन फानन में कपकोट चिकित्सालय पहुंचाया।

 

 

Tagged:
Share This Article