Menu
#News

भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 226 नए मामले, जिससे देश में कोरोना वायरस से अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,46,78,384:

मंत्रालय ने बताया कि दैनिक संक्रमण दर 0.12 प्रतिशत, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 0.15 प्रतिशत दर्ज की गई है। मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 1,87,983 नमूनों की कोविड-19 जांच की गई। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, उपचाराधीन रोगियों की संख्या कुल मामलों का 0.01 प्रतिशत है, जबकि …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 31 दिस्, 2022
भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 226 नए मामले, जिससे देश में कोरोना वायरस से अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,46,78,384:
covid 19
covid 19

मंत्रालय ने बताया कि दैनिक संक्रमण दर 0.12 प्रतिशत, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 0.15 प्रतिशत दर्ज की गई है।

मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 1,87,983 नमूनों की कोविड-19 जांच की गई।

स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, उपचाराधीन रोगियों की संख्या कुल मामलों का 0.01 प्रतिशत है, जबकि मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 98.80 प्रतिशत हो गई है।

मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 44 की वृद्धि हुई है।

संक्रमण से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,41,44,029 हो गई है, जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत दर्ज की गई है।

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत देश में कोविड-19 रोधी टीकों की अब तक 220.10 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं।

भारत में सात अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी।

संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।

देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे।

पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी।

इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के कुल मामले चार करोड़ के पार हो गए थे।

Tagged:
Share This Article