Menu
#News

अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने किया मेडिकल कॉलेज श्रीकोट व महिला थाना श्रीनगर का निरीक्षण, दिए निर्देश

President Kusum Kandwal inspected Medical College Srikot and Women’s Police Station Srinagar, gave instructions रिपोर्ट भगवान सिंह पौड़ी:राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने आज अपने एक दिवसीय भ्रमण के दौरान श्रीनगर के अंतर्गत मेडिकल कॉलेज श्रीकोट व महिला थाना श्रीनगर का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 22 फ़र, 2023

President Kusum Kandwal inspected Medical College Srikot and Women’s Police Station Srinagar, gave instructions

रिपोर्ट भगवान सिंह पौड़ी:राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने आज अपने एक दिवसीय भ्रमण के दौरान श्रीनगर के अंतर्गत मेडिकल कॉलेज श्रीकोट व महिला थाना श्रीनगर का निरीक्षण किया।

उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों में व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए सीएमएस को साफ-सफाई का विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। कहा कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को हर प्रकार की सुविधा दें। अस्पताल निरीक्षण के उपरांत उन्होंने महिला थाना बिहार का निरीक्षण करते हुए पंजिका का अवलोकन भी किया।

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा कि राज्य महिला आयोग महिलाओं के लिए एक अलग नीति लाने जा रही है, जिसमें महिलाओं को स्वरोजगार और उनके उत्थान से संबंधित मुख्य बिंदु शामिल हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए महिला डेस्क, महिला हेल्पलाइन व महिला थाना शुरू किए जाने के पीछे महिलाओं को न्याय दिलाना है। उन्होंने महिला थाने में तैनात पुलिस कर्मियों को मित्र भाव से समस्याएं सुनने की प्रेरणा दी।

उन्होंने महिला पुलिस अधिकारियों को कहा कि जो महिलाएं अपनी शिकायत लेके आते हैं उनकी शिकायतों का प्रमुखता से जांच करें। इस दौरान उन्होंने पंजिका में दर्ज वादों का भी अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु निरंतर रूप से प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है, जिससे महिलाएं स्वयं अपनी सुरक्षा कर सकेंगे।

इस मौके पर सीओ श्याम दत्त नौटियाल, सीएमएस डॉ0 रवीन्द्र बिष्ट, महिला थाना प्रभारी प्रमिला बिष्ट सहित अनुग्रह मिश्र,विनय घिल्डियाल, विपिन नौटियाल, प्रमिला भंडारी, व अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

Tagged:
Share This Article