Menu
#Mumbai

एमडीडीए कॉम्प्लेक्स व्यापार संघ के स्वास्थ्य शिविर में 76 व्यापारियों ने किया रक्तदान

देहरादून शनिवार को एमडीडीए कॉम्प्लेक्स व्यापार संघ ने एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। जिसमें विशिष्ट अतिथि खजान दास, अतिथि वंशीधर तिवारी उपाध्यक्ष एमडीडीए देहरादून, अतिथि प्रदीप कुकरेती, राज्य आंदोलनकारी अशोक वर्मा, पूर्व राज्यमंत्री ने शिविर का उद्‌घाटन किया। शिविर में आईएमए ब्लड बैंक के सहयोग से 76 व्यापारियों तथा …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 25 मई, 2024
एमडीडीए कॉम्प्लेक्स व्यापार संघ के स्वास्थ्य शिविर में 76 व्यापारियों ने किया रक्तदान

देहरादून

शनिवार को एमडीडीए कॉम्प्लेक्स व्यापार संघ ने एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। जिसमें विशिष्ट अतिथि खजान दास, अतिथि  वंशीधर तिवारी उपाध्यक्ष एमडीडीए देहरादून, अतिथि  प्रदीप कुकरेती, राज्य आंदोलनकारी  अशोक वर्मा, पूर्व राज्यमंत्री ने शिविर का उद्‌घाटन किया। शिविर में आईएमए ब्लड बैंक के सहयोग से 76 व्यापारियों तथा उनके सहयोगियों ने रक्तदान किया।

 

मैक्स हॉस्पिटल के सहयोग से B.P., ECG, BMD की जाँच की गई तथा मैक्स हॉस्पिटल की तरफ से कार्डियोलॉजिस्ट तथा फिजीसीयन भी शिविर में मौजूद रहे। ट्राइटन आई की तरफ से समस्त लोगों का आई चैकप किया गया। एमडीडीए कॉम्प्लेक्स व्यापार संघ ने रेड क्रॉस सोसाइटी देहरादून के साथ मिलकर कार्यक्रस से उपस्थित सभी रक्तदान दाताओ को प्रमाणपत्र तथा स्मर्ती चिन्ह देकर सम्मानित किया। श्रीखजानदास  वंशीधर तिवारी जी ने शिविर की भूरी भूरी प्रशंसा की तथा एमडीडीए कॉम्प्लेक्स से हो रही समस्याओ को जल्द निस्तारण करने का आश्वाशन दिया।

 

शिविर में व्यापार संघ के अध्यक्ष डॉ. मुकुल शर्मा, उपाध्यक्ष सतपाल चौहान, महासचिव गगन सरना, सहसचिव धीरज गुजराल, धर्मवीर सिंह नेगी, कोषाध्यक्ष कफिल के साथ-साथ संस्था के संरक्षक नितिन वर्मा, डॉ. शोभित दुर्गा, पंकज मेहता जी ने बढ़-चढ़ के सहयोग किया।

Tagged:
Share This Article