Menu
#News

आजादी के 75 साल बाद भी टिहरी गढ़वाल के गवाणा,,जाखी गाँव में नही पहुँची सड़क....

आजादी के 75 साल बाद भी टिहरी गढ़वाल के गवाणा,,जाखी गाँव में नही पहुँची सड़क.... टिहरी गढ़वाल : जहां एक और पहाड़ों पर रेल चढ़ाने की तैयारी की जा रही है। वही पहाड़ों में आज भी ऐसे गाँव है जो सड़क सुविधाओं से महरूम है। ऐसा ही एक गांव जनपद …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 16 फ़र, 2024

आजादी के 75 साल बाद भी टिहरी गढ़वाल के गवाणा,,जाखी गाँव में नही पहुँची सड़क....

टिहरी गढ़वाल : जहां एक और पहाड़ों पर रेल चढ़ाने की तैयारी की जा रही है। वही पहाड़ों में आज भी ऐसे गाँव है जो सड़क सुविधाओं से महरूम है। ऐसा ही एक गांव जनपद टिहरी गढ़वाल का गवाणा,,जाखी गाँव (पट्टी डागर) हैं। जहां अभी तक रोड़ नहीं पहुंची।

जो की आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर भी गांव आज भी सड़क सुविधा से वंचित है अगर बात करें गवाणा गाँव तो महज 5 से 6 किलोमीटर की दूरी पर बसा गाँव आजादी के बाद से आज तक सड़क सुविधा से वंचित है।

वर्तमान समय में इस गांव में 200  से 250 परिवार मौजूद है । ग्रामीणों का कहना है कि कहीं बाहर जनप्रतिनिधियों से सड़क के लिए गुहार लगा चुके हैं लेकिन हर साल चुनावी वादे में गवाणा,,जाखी गाँव को सड़क से जोड़ने की बात जनप्रतिनिधि करते आए हैं।

लेकिन आज देश को आजाद हुए 75 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं। लेकिन  यह गांव आज भी से सड़क की आस लगाए हुए है। ऐसे में अब ग्रामीणों ने लोकसभा चुनाव और निकाय चुनाव का बहिष्कार का मन बना लिया है। ग्रामीण महिलाओं का कहना है कि जब तक गांव को सड़क सुविधा से नहीं जोड़ा जाएगा तब तक उनके गांव के सभी लोग चुनाव का बहिष्कार करेंगे।

ग्रामीणों का कहना है सड़क सुविधा न होने से गांव में पढ़ने वाले बच्चों को तीन से चार किलोमीटर पैदल चलना पड़ता है साथ ही जंगली जानवरों का खतरा भी हमेशा उनके मन में बना रहता है।

 

Tagged:
Share This Article