Menu
#उत्तरप्रदेश

उत्तराखंड चमोली में ग्रिफ गेस्ट हाउस के समीप एक कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त, इस दुर्घटना मे एक व्यक्ति घायल.

उक्त सूचना पर एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम HC भगत सिंह कंडारी के नेतृत्व में मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुए। घटनास्थल पर पहुँचकर उन्होंने ने देखा कि एक कार जोकि 70 से 80 मीटर गहरी खाई में जा समाई है। कार के अंदर ही फंसा हुआ था।एसडीआरएफ …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 10 नव, 2022
उत्तराखंड चमोली में ग्रिफ गेस्ट हाउस के समीप एक कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त,  इस दुर्घटना मे एक व्यक्ति घायल.

उक्त सूचना पर एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम HC भगत सिंह कंडारी के नेतृत्व में मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुए।

घटनास्थल पर पहुँचकर उन्होंने ने देखा कि एक कार जोकि 70 से 80 मीटर गहरी खाई में जा समाई है।

कार के अंदर ही फंसा हुआ था।एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए वैकल्पिक रास्तों से कार तक पहुंच बनाकर पूर्ण सुरक्षा के साथ घायल व्यक्ति विक्रम उम्र 27 वर्ष निवासी- जाख कर्णप्रयाग को कार से बाहर निकाला।

अत्यधिक विषम परिस्थितियों में साहस का परिचय देते हुए घायल व्यक्ति को मुख्य मार्ग तक पहुचाकर 108 के माध्यम से उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

घायल व्यक्ति के परिजनों को भी घटना के संबंध में अवगत करा दिया गया था।

जो कि घटनास्थल पर पहुच गए थे।

परिजनों द्वारा युवक के सकुशल रेस्क्यू के लिए एसडीआरएफ और उत्तराखंड पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।

Tagged:
Share This Article