Menu
#Mumbai

चमोली जिले के नीति घाटी में दिखाई दिया नदी में तैरता शव

चमोली उत्तराखंड के चमोली जिले में नीति घाटी के पास एक नदी में तैरते हुए शव मिलने से सनसनी फैल गई. घटना गाड़ी ब्रिज के पास की बताई जा रही है. ग्रामीणों ने जैसे ही शव देखे, उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी. जानकारी के अनुसार, सुराई टोटा क्षेत्र …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 11 दिस्, 2024
चमोली जिले के नीति घाटी में दिखाई दिया नदी में तैरता शव

चमोली

उत्तराखंड के चमोली जिले में नीति घाटी के पास एक नदी में तैरते हुए शव मिलने से सनसनी फैल गई. घटना गाड़ी ब्रिज के पास की बताई जा रही है. ग्रामीणों ने जैसे ही शव देखे, उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी. जानकारी के अनुसार, सुराई टोटा क्षेत्र में नदी में नहाने गए चार लोग नशे में थे. इनमें से दो लोगों की डूबने से मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति अब भी लापता है. स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है.

 

पुलिस के मुताबिक, यह सभी लोग नेपाली मूल के बताए जा रहे हैं. शवों को नदी से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. वहीं, लापता व्यक्ति की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

Tagged:
Share This Article