Menu
#Destinations

टिहरी के बिलौंदी पुल बाजार में अचानक उफनाया नाला, दुकानों में घुसा मलबा, मची अफरा-तफरी

टिहरी जिले थत्यूड़ इलाके के थान भवान के पास बिलौंदी पुल बाजार पर अचानक बारिश होने से नाला उफना गया. जिससे भारी मात्रा में मलबा और बारिश का पानी कई दुकानों में घुस गया. जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई. मलबा घुसने कसे कई दुकानों को नुकसान पहुंचा है. गनीमत …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 16 मई, 2026
टिहरी के बिलौंदी पुल बाजार में अचानक उफनाया नाला, दुकानों में घुसा मलबा, मची अफरा-तफरी

 टिहरी जिले थत्यूड़ इलाके के थान भवान के पास बिलौंदी पुल बाजार पर अचानक बारिश होने से नाला उफना गया. जिससे भारी मात्रा में मलबा और बारिश का पानी कई दुकानों में घुस गया. जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई. मलबा घुसने कसे कई दुकानों को नुकसान पहुंचा है. गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई. वहीं, मलबा आने से उत्तरकाशी-सुवाखोली-देहरादून मार्ग बंद हो गया. जिसे खोल दिया गया है.

जोरदार बारिश के साथ आया मलबा: जानकारी के मुताबिक, आज यानी 15 मई को शाम करीब साढ़े 3 बजे के आसपास जोरदार बारिश हुई. जिससे बिलौंदी में नाला उफना गया. जिसके चलते बिलौंदी बाजार में छतों से पानी दुकानों के अंदर जा घुसा. साथ ही दुकानों के आगे मलबे का ढेर जमा हो गया. बारिश और मलबे से कुलवीर सिंह नकचवाल के भवन एवं दुकान को भारी नुकसान पहुंचा है.

पानी और मलबे से दुकानदारों को नुकसान: प्रभावित दुकानदार कुलवीर सिंह नकचवाल ने बताया कि दुकान में मलबा घुसने से उनकी एजेंसी का ऑफिस व गोदाम में रखे करीब 200 से ज्यादा सीमेंट के कट्टों को भारी नुकसान पहुंचा है. साथ ही बिलौंदी पुल बाजार की अन्य दुकानों में भी मलबे के साथ पानी घुस गया. जिसके कारण काफी समय तक अफरा तफरी का माहौल बना रहा.

Tagged:
Share This Article