Menu
#News

अमेठी में बैरिकेडिंग तोड़कर ट्रैक पर पहुंचा डंपर, टकराई मालगाड़ी; एक दर्जन ट्रेनें प्रभावित

उत्तर प्रदेश के अमेठी में मंगलवार तड़के लखनऊ-सुल्तानपुर रेल ट्रैक पर भीषण हादसा हुआ। निहालगढ़ के पूरे शोहरत स्थित रेलवे क्रॉसिंग बंद हो रही थी, तभी एक तेज रफ्तार डंपर क्रॉसिंग के बैरिकेड को तोड़ते हुए ट्रैक पर पहुंच गया। गेटमैन ने डंपर को ट्रैक पर फंसा देखा और फाटक …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 18 मा, 2025
अमेठी में बैरिकेडिंग तोड़कर ट्रैक पर पहुंचा डंपर, टकराई मालगाड़ी; एक दर्जन ट्रेनें प्रभावित

उत्तर प्रदेश के अमेठी में मंगलवार तड़के लखनऊ-सुल्तानपुर रेल ट्रैक पर भीषण हादसा हुआ। निहालगढ़ के पूरे शोहरत स्थित रेलवे क्रॉसिंग बंद हो रही थी, तभी एक तेज रफ्तार डंपर क्रॉसिंग के बैरिकेड को तोड़ते हुए ट्रैक पर पहुंच गया। गेटमैन ने डंपर को ट्रैक पर फंसा देखा और फाटक बंद कर वहां से भाग गया।

कुछ ही देर में वाराणसी की ओर जा रही मालगाड़ी ट्रैक पर आ गई और डंपर से टकराते हुए करीब 100 मीटर तक उसे घसीटते हुए ले गई। इस हादसे में ट्रैक के कई पोल और लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं, जिससे रेल परिचालन बाधित हो गया। डंपर के परखच्चे उड़ गए, और उसकी लोहे की चादरें ट्रेन के इंजन में फंस गईं। हादसे के कारण ट्रेन के इंजन के कांच भी टूट गए।

घटना के समय रेलवे क्रॉसिंग पर तैनात गेटमैन आनंद हर्ष वर्धन को निहालगढ़ रेलवे स्टेशन से मालगाड़ी के आने का संकेत मिला था। फाटक बंद करने के दौरान रायबरेली से अयोध्या की ओर जा रहा डंपर क्रॉसिंग का बूम तोड़ते हुए ट्रैक पर पहुंच गया। गेटमैन ने डंपर को ट्रैक पर फंसा हुआ देखा, लेकिन क्रॉसिंग को पूरी तरह बंद कर दिया। इस दुर्घटना के चलते लगभग एक दर्जन ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है और रेलवे अधिकारी मामले की जांच में जुटे हैं।

Tagged:
Share This Article