Menu
#Mumbai

दीपावली के अवसर पर बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में भव्य दीपोत्सव मनाया जाएगा: हेमंत द्विवेदी

बदरीनाथ/केदारनाथ धाम, 19 अक्टूबर: बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया कि दीपावली के अवसर पर दोनों धामों में भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मंदिरों को आकर्षक ढंग से फूलों और दीपों से सजाया जा रहा है। बीकेटीसी की ओर से तीर्थ पुरोहितों और हकहकूकधारियों के …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 19 अक्ट, 2025
दीपावली के अवसर पर बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में भव्य दीपोत्सव मनाया जाएगा: हेमंत द्विवेदी

बदरीनाथ/केदारनाथ धाम, 19 अक्टूबर: बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया कि दीपावली के अवसर पर दोनों धामों में भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मंदिरों को आकर्षक ढंग से फूलों और दीपों से सजाया जा रहा है।

बीकेटीसी की ओर से तीर्थ पुरोहितों और हकहकूकधारियों के सहयोग से यह दीपोत्सव 20 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। बदरीनाथ धाम में डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत, मेहता, भंडारी कमदी और हकहकूकधारी मिलकर दीप प्रज्ज्वलन करेंगे। इसी प्रकार केदारनाथ धाम में तीर्थ पुरोहितों के साथ समन्वय कर दीपोत्सव कार्यक्रम संपन्न होगा।

अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया कि मंदिर परिसर और मार्गों को दीपों से सजाया जाएगा। बीकेटीसी श्रद्धालुओं और दानदाताओं के सहयोग से दीपावली एवं केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने के अवसर पर मंदिरों को 12 क्विंटल फूलों से श्रृंगारित कर रही है।

इस यात्रा वर्ष में केदारनाथ धाम के कपाट 23 अक्टूबर को बंद होंगे, जबकि दीपावली के अवसर पर बदरीनाथ धाम को भी 12 क्विंटल फूलों से सजाया गया है। उल्लेखनीय है कि बदरीनाथ और केदारनाथ में दीपावली का पर्व सोमवार, 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा।

इस अवसर पर दोनों धामों में विशेष पूजा-अर्चना और दीप प्रज्ज्वलन के कार्यक्रम होंगे। साथ ही, सुरक्षा व्यवस्था के लिए विशेष निर्देश जारी किए गए हैं।

Tagged:
Share This Article