Menu
#Mumbai

एक जवान ने मेस में ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई

अमृतसर। अमृतसर जिला में BSF (बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स) हेडक्वार्टर में रविवार सुबह एक जवान ने मेस में ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। फायरिंग में 5 जवानों की मौत हो गई है और 10 गंभीर रूप से घायल हैं। वहीं फायरिंग करने वाले जवाने ने भी खुद को भी गोली मारकर खुदकुशी कर …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 06 मा, 2022

अमृतसर।

अमृतसर जिला में BSF (बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स) हेडक्वार्टर में रविवार सुबह एक जवान ने मेस में ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। फायरिंग में 5 जवानों की मौत हो गई है और 10 गंभीर रूप से घायल हैं। वहीं फायरिंग करने वाले जवाने ने भी खुद को भी गोली मारकर खुदकुशी कर ली है। घायलों का गुरु नानक देव अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं फायरिंग की वजह ड्यूटी का विवाद बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, खासा स्थित बीएसएफ हेडक्वार्टर की मेस में बटालियन 144 के जवान नाश्ता कर रहे थे। इस दौरान बटालियन 155 के कांस्टेबल सत्यप्पा एस.के. गुस्से में तमतमाते हुए आया और अंधाधुंध फायरिंग करने लगा। जवान ड्यूटी को लेकर नाराज चल रहा था। फायरिंग में नाश्ता कर रहे जवान घायल हो गए। वहीं हेडक्वार्टर में हड़कंप मच गया।

Tagged:
Share This Article