Menu
#Mumbai

गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि की बड़ी मार्केट स्थित  केबी स्टूडियो में भीषण आग लगी

  पंतनगर(आरएनएस)। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि की बड़ी मार्केट स्थित केबी स्टूडियो में आज सुबह भीषण आग लग गई। जिससे आसपास अफरातरफी का माहौल हो गया। सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची। अग्निशमन टीम ने बमुश्किल आग पर काबू पाया लेकिन तब तक …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 18 मा, 2022
गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि की बड़ी मार्केट स्थित  केबी स्टूडियो में भीषण आग लगी

 

  1. पंतनगर(आरएनएस)।   गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि की बड़ी मार्केट स्थित  केबी स्टूडियो में आज सुबह भीषण आग लग गई। जिससे आसपास अफरातरफी का माहौल हो गया। सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची। अग्निशमन टीम ने बमुश्किल आग पर काबू पाया लेकिन तब तक दुकान में रखा सामान जलकर खाक हो गया। अग्निकांड में लाखों की क्षति होने का अनुमान है। समाचार एजेंसी आरएनएस के मुताबिक  रुद्रपुर निवासी निखिल की पन्त विवि की बड़ी मार्केट में केबी स्टूडियो नाम शॉप है।   गुरुवार शाम को स्टूडियो बन्द कर घर चले आए। शक्रवार सुबह करीब नौ बजे स्टूडियो से धुआं उठता देख आसपास के लोगों ने निखिल को फोन पर सूचना दी।

सूचना पर अग्निशमन अधिकारी सिडकुल पंतनगर इशम सिंह कर्मियों के साथ बड़ी मार्केट पहुंच गए।  तीन अग्निशमन वाहनों के साथ इशम सिंह आग बुझाने में जुट गए। जब तक कर्मियों ने आग पर काबू पाया तब तक स्टूडियो में छह कैमरे, तीन कप्यूटर, तीन प्रिंटर सहित लाखों रुपये का सामान जल चुका था। अग्निशमन अधिकारी इशम ने बताया कि शाट सर्किट से आग लगी थी। निखिल ने बताया कि लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया है।

Tagged:
Share This Article