Menu
#Destinations

ऊधम सिंह नगर में गेहूं के खेतों में लगी भीषण आग, सैकड़ों एकड़ फसल जलकर राख।

जहां एक ओर बेमौसम बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया, तो वहीं अब आग की घटनाओं ने उनकी तैयार गेहूं की फसल को राख में बदल दिया है. बाजपुर क्षेत्र से ऐसी ही दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां अज्ञात कारणों से लगी आग ने किसानों को …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 21 अप्र, 2026
ऊधम सिंह नगर में गेहूं के खेतों में लगी भीषण आग, सैकड़ों एकड़ फसल जलकर राख।

जहां एक ओर बेमौसम बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया, तो वहीं अब आग की घटनाओं ने उनकी तैयार गेहूं की फसल को राख में बदल दिया है. बाजपुर क्षेत्र से ऐसी ही दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां अज्ञात कारणों से लगी आग ने किसानों को भारी नुकसान पहुंचाया है.दरअसल, उधम सिंह नगर जिले के बाजपुर क्षेत्र के बिक्रमपुर गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब अचानक एक गेहूं के खेत में आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास के कई एकड़ खेतों को अपनी चपेट में ले लिया.तेज हवाओं के चलते आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरा इलाका धुएं के काले गुबार से भर गया और खेत आग के गोले में तब्दील हो गए. स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया. ट्रैक्टरों और पेड़ों की टहनियों की मदद से लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थी कि उसे रोक पाना मुश्किल हो गया. इस दौरान कई लोग आग बुझाने की कोशिश में झुलस भी गए.उधर, घटना की सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक सैकड़ों एकड़ गेहूं की फसल जलकर पूरी तरह नष्ट हो चुकी थीबताया जा रहा है कि यह वही फसल थी, जो हाल ही में बेमौसम बारिश के कारण पहले ही नुकसान झेल चुकी थी. अब आग की इस घटना ने किसानों की कमर पूरी तरह तोड़ दी है. किसान खुद को कुदरत की दोहरी मार झेलने के लिए मजबूर पा रहे हैं, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति बेहद दयनीय हो गई है और वे भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं

घटना की सूचना मिलते ही तहसील प्रशासन भी मौके पर पहुंचा और नुकसान का जायजा लिया. अधिकारियों ने किसानों को आश्वासन दिया कि जल्द ही फसल के नुकसान का आकलन कर उन्हें उचित मुआवजा दिया जाएगा. हालांकि, किसानों में इस आश्वासन को लेकर असंतोष भी देखा जा रहा है.

Tagged:
Share This Article