Menu
#Mumbai

नगर आयुक्त की अध्यक्षता में समस्त बैंकों के साथ की गई बैठक

ऋषिकेश ऋषिकेश नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन तथा प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के साथ ही विभिन्न योजनाओं में बैंकों की भागीदारी तथा लाभार्थियों के प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा करने हेतु शैलेंद्र सिंह नेगी नगर आयुक्त नगर निगम ऋषिकेश की अध्यक्षता में समस्त बैंकों के प्रतिनिधियों के साथ …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 13 फ़र, 2024
नगर आयुक्त की अध्यक्षता में समस्त बैंकों के साथ की गई बैठक

ऋषिकेश

ऋषिकेश नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन तथा प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के साथ ही विभिन्न योजनाओं में बैंकों की भागीदारी तथा लाभार्थियों के प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा करने हेतु शैलेंद्र सिंह नेगी नगर आयुक्त नगर निगम ऋषिकेश की अध्यक्षता में समस्त बैंकों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन तथा प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में बैंकों की भागीदारी के संबंध में समीक्षा भी की गई तथा लाभार्थियों के प्रमुख विषयों पर चर्चा की गई ।

बैंकों के माध्यम से नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत CSR में प्रस्तावित की जाने वाले कार्यों पर भी चर्चा की गई तथा प्रस्ताव आमंत्रित किए गए। सभी बैंक प्रतिनिधियों द्वारा उक्त राष्ट्रीय कार्यक्रमों में होने वाली कठिनाइयों पर अपने बिंदु उठाए गए जिन पर आपसी बातचीत से समाधान किए जाने का निर्णय लिया गया है ।

बैठक में चंद्रकांत भट्ट सहायक नगर आयुक्त, वरुण मल्होत्रा सिटी मिशन मैनेजर सहित विभिन्न बैंक प्रतिनिधि उपस्थित हुए।

Tagged:
Share This Article