Menu
#Mumbai

जन मानस की सुरक्षा को लेकर एक बैठक का अयोजन, इन महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर हुई चर्चा

देहरादून शास्त्रीनगर में जन मानस की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उनकी समस्याओं के निवारण हेतु एक बैठक आहूत की गयी, जिसमें अनेक गणमान्यों के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन के उच्च पदाधिकारीयों द्वारा भी प्रतिभाग किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य जन मानस को लाभ दिये जाने एवं …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 15 अप्र, 2024
जन मानस की सुरक्षा को लेकर एक बैठक का अयोजन, इन महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर हुई चर्चा

देहरादून

शास्त्रीनगर में जन मानस की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उनकी समस्याओं के निवारण हेतु एक बैठक आहूत की गयी, जिसमें अनेक गणमान्यों के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन के उच्च पदाधिकारीयों द्वारा भी प्रतिभाग किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य जन मानस को लाभ दिये जाने एवं उनकी समस्यायें जैसे यथा एफ. आई. आर दर्ज न करना, घूसखोरी, श्रमिक शोषण, महिला उत्पीड़न, बाल उत्पीड़न, अधिकारी द्वारा परेशान इत्यादि कई बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा की गयी तथा इन सभी की रोक थाम हेतु संगठन के उच्च पदाधिकारियों द्वारा उत्तराखण्ड में प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार किया गया, जिमसें श्री संजय जुयाल, राष्ट्रीय उप प्रमुख, भारत, सतीश रतूड़ी, राष्ट्रीय महासचिव, भारत, रामेश्वर प्रसाद, प्रदेश अध्यक्ष, सुनील सजवाण, प्रदेश उपाध्यक्ष, संजय सुयाल, प्रदेश महासचिव मुकेश भट्ट, प्रदेश प्रभारी, पंकज गैरोला, प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं राजेन्द्र सिंह बुटोला, जिला अध्यक्ष, टिहरी गढ़वाल को नामित किया गया। सभी पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी, सभी द्वारा आश्वस्त किया गया कि एक जुट होकर के संगठन के कार्यों का आगे बढ़ायेगे तथा दिये गये दायित्वों का निर्वहन भली भांति करते हुये मानव सेवा करते रहेंगे। बैठक में उपस्थित संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संतोष कुमार दुबे द्वारा संगठन की कार्यप्रणाली से सभी को विज्ञ करवाया गया तथा आश्वस्त किया गया कि संगठन निस्वार्थ भाव से काम कर रहा है तथा आगे भी करता रहेगा। संगठन का मुख्य उद्देश्य जन मानस के हितों की सुरक्षा के लिए बनाया गया आप सभी से आग्रह कि इसका कहीं पर भी दूरुपयोग न करें एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी की ओर से भी आप सभी का हर स्तर पर सहयोग करने का प्रयास करेंगे। साथ ही राकेश लेखडा, राष्ट्रीय प्रमुख, भारत ने भी अपने विचार रखते हुये उत्तराखण्ड की नवीन कार्यकारिणी गठन की सभी को बधाई एवं शुभकामनों प्रेषित करते हुये कहा कि संगठन मजबूती से जन मानस के हितों की सुरक्षा के लिए कटिबद्ध है, जो भी समस्यायें एकत्र होती है उनको उच्च स्तर पर भी शेयर जरूर करें ताकि समस्याओं का निराकरण शीघ्रता से हो सके। यदि किसी की कोई समस्या हो तो मो० नं० 9917961288, 9410951828, एवं 7055503339 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

बैठक में उपेन्द्र रावत, अरविन्द तोपवाल, पंकज भट्ट, रविन्द्र बलूनी, प्रवीन नेगी, धर्मिष्ठा भट्ट, रेनू अमोली, शशि सिलस्वाल, गीता पेटवाल, नन्द किशोर नौडियाल, महेश गौड़, विकास रावत, विनीता, रूबी, अशीष, अशोक नौगांई, राजेश लाल इत्यादि द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Tagged:
Share This Article