Menu
#आपदा

भिकियासैंण ब्लॉक् में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन

भिकियासैंण ब्लॉक् में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन हुआ।बासोट इंटर कालेज के प्रांगण में आयोजित शिविर का शुभारंभ करते हुए विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल ने कहा सरकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंच सके, इसके लिए जगह-जगह शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।   शिविर में स्वास्थ्य विभाग ने 19 प्रमाण …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 13 दिस्, 2022
भिकियासैंण ब्लॉक् में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन

भिकियासैंण ब्लॉक् में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन हुआ।बासोट इंटर कालेज के प्रांगण में आयोजित शिविर का शुभारंभ करते हुए विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल ने कहा सरकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंच सके, इसके लिए जगह-जगह शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

 

शिविर में स्वास्थ्य विभाग ने 19 प्रमाण पत्र और छह चरित्र प्रमाण पत्र बनाए गए। 25 लोगों ने पेंशन के लिए, 13 ने नंदा गौरा कन्याधन, 4 ने मातृ वंदना के लिए आवेदन किया।

 

इस मौके पर छात्राओं ने सरस्वती वंदना पेश की। वहां पर डीडीओ केएन तिवारी, एसडीएम गौरव पांडे, सीईओ सत्यनारायण, जिला समाज कल्याण अधिकारी आराधना त्रिपाठी, डीएसओ दिव्या पांडे, तहसीलदार निशा रानी, बीडीओ रमेश सिंह बिष्ट, बीईओ डॉ. रवि मेहता आदि थे।

Tagged:
Share This Article