Menu
#Mumbai

कालसी ब्लॉक के उटैल-बैसोगिलानी में 29 सितम्बर को लगेगा बहुउद्देशीय शिविर

देहरादून, 27 सितम्बर 2025: जनसुविधाओं को बेहतर बनाने और समस्याओं का मौके पर समाधान सुनिश्चित करने के लिए 29 सितम्बर को कालसी ब्लॉक के ग्राम उटैल-बैसोगिलानी में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर प्रातः 11 बजे से अपराह्न 4 बजे तक आयोजित होगा। मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 27 सित, 2025
कालसी ब्लॉक के उटैल-बैसोगिलानी में 29 सितम्बर को लगेगा बहुउद्देशीय शिविर

देहरादून, 27 सितम्बर 2025: जनसुविधाओं को बेहतर बनाने और समस्याओं का मौके पर समाधान सुनिश्चित करने के लिए 29 सितम्बर को कालसी ब्लॉक के ग्राम उटैल-बैसोगिलानी में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर प्रातः 11 बजे से अपराह्न 4 बजे तक आयोजित होगा।

मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने बताया कि इस शिविर में जनपद स्तरीय अधिकारी स्वयं मौजूद रहेंगे और विभागीय स्टॉल लगाकर जनता की समस्याओं का निस्तारण करने के साथ योजनाओं का प्रचार-प्रसार करेंगे।

शिविर में उपलब्ध सुविधाएँ

स्वास्थ्य सेवाएँ: निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, औषधि वितरण, नेत्र परीक्षण, चश्मे का वितरण, नशा मुक्ति काउंसलिंग, पोषण व टीकाकरण।

कार्ड व प्रमाण पत्र: अटल आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड (नया/संशोधन), श्रमिक कार्ड, यूडीआईडी कार्ड, दिव्यांग प्रमाण पत्र।

राजस्व व प्रमाण पत्र सेवाएँ: आय, जाति, चरित्र, स्थायी निवास, निर्विवाद उत्तराधिकार मामलों का निस्तारण।

सामाजिक सुरक्षा योजनाएँ: वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांग, किसान व परित्यक्ता पेंशन प्रकरणों का सत्यापन; छात्रवृत्ति, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, शादी अनुदान।

महिला एवं बाल कल्याण: कुपोषित बच्चों व महिलाओं की पहचान, पोषण आहार, नंदा गौरा योजना, पीएम मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट, किशोरी किट।

रोजगार एवं स्वरोजगार: मनरेगा, पीएमएवाई, एनआरएलएम, रोजगार मेला, सेवायोजन काउंसलिंग, खादी एवं ग्रामोद्योग स्वरोजगार आवेदन।

कृषि व उद्यान: कीटनाशक दवाएँ, बीज, लघु यंत्र, कृषकों की समस्या का समाधान।

बैंकिंग सेवाएँ: पीएम जीवन ज्योति, पीएम जीवन सुरक्षा योजना, सीसीएल, स्वरोजगार योजनाएँ और शत-प्रतिशत बैंक लिंकेज।

अन्य सेवाएँ: विद्युत और पेयजल बिल सुधार, नए कनेक्शन, सिंचाई से जुड़ी समस्याओं का समाधान, पर्यटन योजनाओं के लाभार्थियों का चयन, पंजीकृत श्रमिकों को सामग्री वितरण।

जिलाधिकारी ने कहा कि शिविर का उद्देश्य सुदूरवर्ती क्षेत्रों में लोगों को उनकी दहलीज पर सुविधाएँ उपलब्ध कराना है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुँचकर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएँ और अपनी समस्याओं का समाधान कराएँ।

Tagged:
Share This Article