Menu
#Destinations

उत्तराखंड में नवोदय टीचर से साइबर ठगी का बड़ा मामला, एक क्लिक में उड़ गये लाखों रुपए

साइबर अपराधियों ने जियो कस्टमर केयर अधिकारी बनकर एक महिला अध्यापिका को अपना शिकार बनाया. ठगों ने फोन पर झांसा देकर गूगल पे के माध्यम से करीब दो लाख रुपये की ठगी को अंजाम दिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. उधम सिंह नगर जिले के …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 01 मई, 2026
उत्तराखंड में नवोदय टीचर से साइबर ठगी का बड़ा मामला, एक क्लिक में उड़ गये लाखों रुपए

साइबर अपराधियों ने जियो कस्टमर केयर अधिकारी बनकर एक महिला अध्यापिका को अपना शिकार बनाया. ठगों ने फोन पर झांसा देकर गूगल पे के माध्यम से करीब दो लाख रुपये की ठगी को अंजाम दिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर क्षेत्र में साइबर ठगी का एक गंभीर मामला सामने आया है. जिसमें अज्ञात साइबर अपराधियों ने खुद को जियो कंपनी का कस्टमर केयर अधिकारी बताकर एक महिला से 1.99 लाख रुपये ठग लिए. पीड़िता एक शिक्षिका हैं, जो वर्तमान में जवाहर नवोदय विद्यालय रुद्रपुर में कार्यरत हैं.

श्रीदेवी एम, पुत्री केसी आनन्दन, मूल रूप से केरल राज्य के पतनमतिटा जिले की निवासी हैं. वह वर्तमान में रुद्रपुर के जवाहर नवोदय विद्यालय के स्टाफ आवास में रह रही हैं. उन्होंने 15 अप्रैल को अपने मोबाइल नंबर से जियो ऐप के माध्यम से 899 रुपये का तीन महीने का रिचार्ज कराया था, जो उनके फोन पर सफल नहीं हुआ.रिचार्ज सफल न होने पर उन्होंने गूगल पर जियो कस्टमर केयर का नंबर खोजा. इसके बाद 18 अप्रैल की रात एक अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें कॉल किया. कॉल करने वाले ने खुद को जियो हेड ऑफिस से बताया. उसने कहा कि उनका रिचार्ज पेंडिंग है, जिसे वह ठीक कर देगा.आरोपी ने पीड़िता को मोबाइल की कुछ सेटिंग्स करने के लिए कहा. उसके झांसे में आकर श्रीदेवी ने गूगल पे ऐप में जाकर अपना पिन दर्ज किया. जैसे ही उन्होंने आरोपी के निर्देशों का पालन किया, उनके इंडियन बैंक खाते से दो अलग-अलग ट्रांजेक्शन के माध्यम से पैसे निकल गए. पहली बार में 99,000 रुपये और दूसरी बार में 1,00,000 रुपये, इस प्रकार कुल 1,99,000 रुपये की ठगी कर ली गई.

 

घटना के तुरंत बाद पीड़िता को अपने साथ हुई साइबर ठगी का अहसास हुआ. उन्होंने बिना देर किए साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई. जिसका एक्नॉलेजमेंट नंबर भी प्राप्त हुआ. पीड़िता ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन कुमाऊं परिक्षेत्र रुद्रपुर में लिखित तहरीर देकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. जांच शुरू कर दी गई है.

Tagged:
Share This Article