Menu
#मनोरंजन

जिलाधिकारी की अध्यक्षता मे विकास भवन सभागार में जिला योजना एवं बीस सूत्री कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा बैठक हुई

  हरिद्वार:(जीशान मलिक) हरिद्वार के जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बैठक में जिला योजना एवं बीस सूत्री कार्यक्रम के अंतर्गत प्रत्येक विभाग को कुल कितना बजट आवंटित हुआ है. उसके सापेक्ष कुल कितनी धनराशि व्यय हो चुकी है, इसके सम्बन्ध में एक-एक करके प्रत्येक विभाग से विस्तार से जानकारी ली. …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 18 फ़र, 2024
जिलाधिकारी की अध्यक्षता मे विकास भवन सभागार में जिला योजना एवं बीस सूत्री कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा बैठक हुई

 

हरिद्वार:(जीशान मलिक) हरिद्वार के जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बैठक में जिला योजना एवं बीस सूत्री कार्यक्रम के अंतर्गत प्रत्येक विभाग को कुल कितना बजट आवंटित हुआ है.

उसके सापेक्ष कुल कितनी धनराशि व्यय हो चुकी है, इसके सम्बन्ध में एक-एक करके प्रत्येक विभाग से विस्तार से जानकारी ली. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि इन योजनाओं के अंतर्गत जो भी कार्य शेष रह गये हैं.उन्हें यथाशीघ्र करवाना सुनिश्चित करें. इसमें किसी भी तरह की ढीलाई बर्दास्त नहीं की जाएगी.

हरिद्वार के जिलाधिकारी ने बैठक में सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को ये भी निर्देश दिये कि किसी विभाग द्वारा जिला योजना के अंतर्गत आवंटित धनराशि को अपरिहार्य कारण से व्यय किया जाना संभव न हो.

तो वे विभाग प्राथमिकता के आधार पर तीन दिन के अंदर इसकी सूचना उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें.

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन, पीडी केएन तिवारी, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, डीएसटीओ नलिनी ध्यानी, मुख्य कृषि अधिकारी विजय देवराणी, डीपीआरओ अतुल प्रताप सिंह, उद्यान अधिकारी ओम प्रकाश सिंह, डीपीओ सु सुलेखा सहगल, ई.ई लोक निर्माण, शिक्षा, रेशम, सिंचाई, पर्यटन आदि सहित सम्बंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे|

Share This Article