Menu
#टिहरी गढ़वाल

रुद्रप्रयाग में देर रात एक सड़क दुर्घटना: दो लोगों की दर्दनाक मौत:

कल देर रात एक टाटा सूमो (UKO7TB 2547) घोलतीर से रतूड़ा के तरफ आते समय फायर स्टेशन के पास पुलिया पर अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए लगभग 80-90 मीटर गहरी खाई में गिर गई। वाहन में 3 लोग सवार थे, जिसमे एक घायल को स्थानीय लोगो द्वारा निकाल …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 26 जन, 2023
रुद्रप्रयाग में  देर रात एक सड़क दुर्घटना: दो लोगों की दर्दनाक मौत:

कल देर रात एक टाटा सूमो (UKO7TB 2547) घोलतीर से रतूड़ा के तरफ आते समय फायर स्टेशन के पास पुलिया पर अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए लगभग 80-90 मीटर गहरी खाई में गिर गई।

वाहन में 3 लोग सवार थे, जिसमे एक घायल को स्थानीय लोगो द्वारा निकाल कर अस्पताल भिजवा दिया गया था जबकि दो की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम द्वारा खाई में उतरकर कड़ी मशक्कत करते हुए कटर के सहायता से वाहन के कई हिस्सों को काटते हुये व क्रेन के मदद से दोनों शवों को बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।

मृतक अंकित पुत्र रघु लाल, 26 वर्ष वासुदेव पुत्र शोभाराम, 25 वर्ष घायल राहुल, पुत्र स्व0 विजय लाल उपरोक्त सभी रतूड़ा के निवासी थे।

 

 

Tagged:
Share This Article