Menu
#Mumbai

फूलेत गांव से बीमार व्यक्ति को एयर एंबुलेंस से पहुंचाया गया अस्पताल

देहरादून, 18 सितंबर 2025: मुख्यमंत्री के निर्देशों पर जिला प्रशासन की टीम आपदाग्रस्त क्षेत्रों में तत्परता से राहत पहुंचाने में जुटी है। प्रभावित क्षेत्रों में भोजन, पानी, आवास और राशन की समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। जिला प्रशासन ने छमरौली गांव में 60 परिवारों के करीब 300 लोगों …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 19 सित, 2025
फूलेत गांव से बीमार व्यक्ति को एयर एंबुलेंस से पहुंचाया गया अस्पताल

देहरादून, 18 सितंबर 2025: मुख्यमंत्री के निर्देशों पर जिला प्रशासन की टीम आपदाग्रस्त क्षेत्रों में तत्परता से राहत पहुंचाने में जुटी है। प्रभावित क्षेत्रों में भोजन, पानी, आवास और राशन की समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

जिला प्रशासन ने छमरौली गांव में 60 परिवारों के करीब 300 लोगों तक हेलीकॉप्टर से फूड पैकेट पहुंचाए। वहीं फूलेत गांव से गंभीर रूप से बीमार एक व्यक्ति को एयर एंबुलेंस की मदद से उनके परिजनों के निर्णय पर मेमोरियल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार जारी है।

कार्लीगाड, मजयाडा और सेरा गांव में भी गुरुवार को गैस सिलेंडरों की आपूर्ति के साथ सितंबर और अक्टूबर दो महीने का राशन एक साथ वितरित किया गया।

जिलाधिकारी सविन बंसल आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों की निरंतर मॉनिटरिंग कर रहे हैं और प्रभावित लोगों तक हर संभव मदद पहुंचाई जा रही है।

Tagged:
Share This Article