Menu
#कानपुर

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की दुर्घटनाग्रस्त बस में पिथौरागढ़ का जवान भी शहीद.

वह इन दिनों अमरनाथ यात्रा में तैनात थे। दिनेश सिंह की शादी सात साल पहले हुई थी। उनकी तीन साल की बेटी है। दिनेश अपने घर में सबसे बड़े थे। उनके छोटे भाई राकेश बोरा हल्द्वानी में नर्सिंग अधिकारी हैं। शहादत की सूचना मिलने पर पिता पूरन सिंह बोहरा, मां …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 17 अग, 2022
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की दुर्घटनाग्रस्त बस में पिथौरागढ़ का जवान भी शहीद.

वह इन दिनों अमरनाथ यात्रा में तैनात थे। दिनेश सिंह की शादी सात साल पहले हुई थी। उनकी तीन साल की बेटी है। दिनेश अपने घर में सबसे बड़े थे। उनके छोटे भाई राकेश बोरा हल्द्वानी में नर्सिंग अधिकारी हैं।

शहादत की सूचना मिलने पर पिता पूरन सिंह बोहरा, मां गीता बोहरा, पत्नी बबीता बोहरा का रो-रोकर बुरा हाल है। दिनेश सिंह की शहादत की खबर मिलने के बाद भुरमुनी गांव में बुधवार होने वाला घी त्योहार महोत्सव स्थगित कर दिया गया है।

पहलगाम बस हादसे में पिथौरागढ़ का जवान भी शहीद, खबर सुनते ही गांव में छाया मातम बस चंदनवाड़ी से पहलगाम आईटीबीपी जवानों को ले जा रही थी। ब्रेक फेल होने की वजह से बस खाई में गिर गई।

सभी जवान अमरनाथ यात्रा की ड्यूटी पर थे। अमरनाथ यात्रा समाप्त होने के बाद जवान लौट रहे थेजम्मू के पहलगाम में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस आईटीबीपी की दुर्घटनाग्रस्त बस में पिथौरागढ़ का जवान भी शहीद हो गया।

Tagged:
Share This Article