Menu
#अंतराष्ट्रीय

उत्तराखंड से एक अजब गजब मामला आया सामने, जहां एक वकील की पैरवी करते वक्त मौत:

इस घटना को सुनकर यह कहना गलत नहीं होगा कि जिंदगी का कोई भरोसा नहीं, कब मौत आ जाए, यह घटना भी इसी वाक्य से मिलती जुलती है. जानकारी के लिए बता दें कि हरिद्वार के वरिष्ठ अधिवक्ता संजय यादव जनपद न्यायालय परिसर स्थित परिवार न्यायालय में एक मुकदमे की …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 22 फ़र, 2023
उत्तराखंड से एक अजब गजब मामला आया सामने, जहां एक वकील की पैरवी करते वक्त मौत:

इस घटना को सुनकर यह कहना गलत नहीं होगा कि जिंदगी का कोई भरोसा नहीं, कब मौत आ जाए, यह घटना भी इसी वाक्य से मिलती जुलती है.

जानकारी के लिए बता दें कि हरिद्वार के वरिष्ठ अधिवक्ता संजय यादव जनपद न्यायालय परिसर स्थित परिवार न्यायालय में एक मुकदमे की पैरवी कर रहे थे, उसी समय हृदयाघात से वकील नीचे गिर गए l

वकील की इस हालत को देखते हुए वहां मौजूद अन्य अधिवक्ता उन्हें तुरंत उठाकर कार से सिडकुल स्थित एक निजी अस्पता में ले गए।

जहां डाक्टरों ने संजय यादव को मृत घोषित कर दिया, इसी दौरान हरिद्वार जिला बार संघ के अध्यक्ष सुशील कुमार समेत कई अधिवक्ता अस्पताल पहुंच गए थे।

घटना से कचहरी में अफरा-तफरी मच गई, बता दें कि संजय उपभोक्ता मामले के विशेषज्ञ अधिवक्ता थे, उनके आकस्मिक निधन पर अधिवक्ताओं एवं न्यायिक अधिकारियों ने गहरा शोक व्यक्त किया।

 

 

Tagged:
Share This Article