Menu
#इंटरव्यू

ऑस्ट्रेलिया के समुद्र तट पर एक अजीबोगरीब चीज देखने को मिली, इसे देख कर हर कोई हैरान। ।

यह इतनी अजीबोगरीब थी कि ऑस्ट्रेलिया पुलिस के हाथ पैर फूल गए। पुलिस ने शुरुआती बयान में कहा कि वे इसकी जांच के लिए सेना से संपर्क कर रहे हैं। इसकी तस्वीरें सामने आने के बाद अब इस बात की अटकलें लगाई जा रही हैं कि यह चंद्रयान-3 रॉकेट का …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 19 जुल, 2023
ऑस्ट्रेलिया के समुद्र तट पर एक अजीबोगरीब चीज देखने को मिली, इसे देख कर हर कोई हैरान। ।

यह इतनी अजीबोगरीब थी कि ऑस्ट्रेलिया पुलिस के हाथ पैर फूल गए।

पुलिस ने शुरुआती बयान में कहा कि वे इसकी जांच के लिए सेना से संपर्क कर रहे हैं।

इसकी तस्वीरें सामने आने के बाद अब इस बात की अटकलें लगाई जा रही हैं कि यह चंद्रयान-3 रॉकेट का मलबा हो सकता है।

ऑस्ट्रेलियाई स्पेस एजेंसी अभी इस रहस्यमय चीज की जांच कर रही है।

ऑस्ट्रेलियाई स्पेस एजेंसी ने इस रहस्यमय चीज की तस्वीर ट्वीट करते हुए कहा, ‘हम अभी इस चीज के बारे में जांच कर रहे हैं।

स्पेस एजेंसी ने आगे कहा, ‘यह चीज किसी विदेशी स्पेस लॉन्च के रॉकेट से जुड़ी हो सकती है।

हम वैश्विक समकक्षों से बातचीत कर रहे हैं जो और भी ज्यादा जानकारी प्रदान कर सकते हैं।

सोशल मीडिया पर जब इसकी तस्वीरें सामने आईं तो इसे लेकर तरह-तरह की अटकलें लगने लगीं।

भारतीय रॉकेट का हिस्सा?

जानकारी के मुताबिक यह PSLV रॉकेट का तीसरा स्टेज है।

हालांकि इस रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि यह चंद्रयान से जुड़ा हुआ नहीं है।

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि जब भी एक रॉकेट लॉन्च होता है तो वह कई चरणों से गुजरता है।

जैसे-जैसे रॉकेट ऊंचाई पर जाता है, इसके स्टेज वजन को कम करने के लिए अलग होते रहते हैं।

शुरुआती दो चरण लॉन्च की जगह से दूर समुद्र में गिरते हैं।

तीसरा स्टेज ऑस्ट्रेलिया के करीब गिरता है।

चंद्रयान से है कनेक्शन?

रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि यह रहस्यमय चीज PSLV के रॉकेट लॉन्च से जुड़ी है, लेकिन चंद्रयान से इसका कनेक्शन नहीं है।

इसके पीछे की वजह इस चीज के ऊपर मिले बार्नाकल हैं।

बार्नाकल सख्त खोल वाले समुद्री जीव होते हैं, जो पत्थरों और जहाजों से लेकर अन्य चीजों पर जुड़ जाते हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक बार्नाकल को किसी भी चीज से जुड़ने में तीन सप्ताह से महीने भर तक का समय लगता है।

ऐसे में माना जा रहा है कि यह चीज PSLV के लॉन्च से तो जुड़ी है।

लेकिन यह चंद्रयान-3 का मलबा नहीं है। हालांकि अभी स्पेस एजेंसी ने इसे लेकर आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

Tagged:
Share This Article