Menu
#News

अनोखा मंदिर, जहां देवी को चढ़ाते हैं भक्त पत्थर

अनोखा मंदिर, जहां देवी को चढ़ाते हैं भक्त पत्थर : भारत को मंदिरों का देश कहा जाता है। यहां कईं ऐसे चमत्कारी मंदिर भी हैं, जिनका रहस्य आज तक कोई समझ नहीं पाया है। वहीं कुछ मंदिरों में भगवान को ऐसी चीजें चढ़ाई जाती हैं जिनके बारे में सोचा भी …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 02 जून, 2025
अनोखा मंदिर, जहां देवी को चढ़ाते हैं भक्त पत्थर

अनोखा मंदिर, जहां देवी को चढ़ाते हैं भक्त पत्थर :  भारत को मंदिरों का देश कहा जाता है। यहां कईं ऐसे चमत्कारी मंदिर भी हैं, जिनका रहस्य आज तक कोई समझ नहीं पाया है। वहीं कुछ मंदिरों में भगवान को ऐसी चीजें चढ़ाई जाती हैं जिनके बारे में सोचा भी नहीं जा सकता। ऐसा ही एक देवी मंदिर छत्तीसगढ़ में जहां देवी को फूल नहीं पत्थर चढ़ाए जाते हैं और मिठाई के स्थान पर शराब का भोग लगाया जाता है। आगे जानें कहां है ये मंदिर और इससे जुड़ी रोचक बातें…

किस मंदिर में देवी को चढ़ाते हैं पत्थर?

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के खमतराई क्षेत्र में वनदेवी का मंदिर हैं। इसे खमतराई बगदाई मंदिर भी कहा जाता है। यहां भक्त माता को फूल नहीं पत्थर चढ़ाते हैं। यहां माता को पत्थर चढ़ाने की परंपरा सदियों पुरानी बताई जाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि देवी को खेतों में मिलने वाला गोटा पत्थर विशेष रूप से चढ़ाया जाता है। ऐसा करने से देवी अपने भक्तों की हर कामना पूरी करती है।

क्यों लगाते हैं शराब का भोग?

वनदेवी के मंदिर की एक बात और जो सबसे अलग है वो है यहां चढ़ाया जाने वाला भोग। इस मंदिर में देवी को मिठाई का नहीं शराब का भोग विशेष रूप से लगाया जाता है। इससे भी बड़ी खास बात यह है कि देवी को ढाई प्याला शराब का ही भोग लगता है, इसके कम या ज्यादा मात्रा में भोग देवी ग्रहण नहीं करती।

ये मंदिर कितना पुराना है, इसका कोई लिखित दस्तावेज नहीं है, लेकिन स्थानीय लोगों का कहा है कि देवी का ये मंदिर 100 साल से भी ज्यादा पुराना है। किसी समय यहां भयानक जंगल हुआ करता था। जब इस जगह गांव बने तो देवी की ये प्रतिमा लोगों को यहीं मिली थीं, जिसे उन्होंने स्थापित कर मंदिर का रूप दे दिया। वन में होने के कारण लोग इन्हें वनदेवी पुकारने लगे।

Tagged:
Share This Article