Menu
#Mumbai

रुद्रप्रयाग में घास लेने गई महिला पर भालू का हमला,

रुद्रप्रयाग, 10 फरवरी 2026: रुद्रप्रयाग जिले के ग्राम जलई में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां जंगल में घास लेने गई एक महिला पर भालू ने अचानक हमला कर दिया। इस हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 10 फ़र, 2026
रुद्रप्रयाग में घास लेने गई महिला पर भालू का हमला,

रुद्रप्रयाग, 10 फरवरी 2026: रुद्रप्रयाग जिले के ग्राम जलई में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां जंगल में घास लेने गई एक महिला पर भालू ने अचानक हमला कर दिया। इस हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना आज सुबह करीब 10:30 बजे की है। ग्राम जलई निवासी 60 वर्षीय निशा देवी अन्य महिलाओं के साथ जंगल में घास लेने गई थीं। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे भालू ने अचानक उन पर हमला कर दिया। भालू के हमले से महिला को गहरे घाव आए और वह बुरी तरह घायल हो गई।

घटना के बाद साथ मौजूद महिलाओं और ग्रामीणों ने तुरंत मदद की और घायल महिला को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्तमुनि पहुंचाया। वहां चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया, लेकिन स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग रेफर कर दिया गया।

जिला अस्पताल में तैनात चिकित्सक डॉ. ज्योति शाह ने बताया कि महिला की हालत फिलहाल स्थिर है। हालांकि, शरीर में खून का थक्का जमने की आशंका के चलते बेहतर इलाज के लिए उन्हें रेफर किया गया है।

इस घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में जंगली जानवरों की गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं, जिससे ग्रामीणों की सुरक्षा को खतरा पैदा हो गया है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और सुरक्षा के ठोस इंतजाम करने की मांग की है।

Tagged:
Share This Article