Menu
#ऑस्ट्रेलिया

सरोवर नगरी घूमने आया बरेली निवासी युवक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा, युवक की मौत: नैनीताल

पुराना शहर बरेली निवासी सुशील वर्मा अपने दो दोस्तों के साथ घूमने के लिए आया था। उसके दोस्तों सुनील वर्मा व अनिल वर्मा ने बताया कि वह घूमकर वापस बरेली को जा रहे थे। इस दौरान वह हनुमान गढ़ी के समीप कूड़ा खड्ड के समीप पेशाब करने कार से उतरा …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 06 जन, 2023
सरोवर नगरी घूमने आया बरेली निवासी युवक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा, युवक की मौत: नैनीताल

पुराना शहर बरेली निवासी सुशील वर्मा अपने दो दोस्तों के साथ घूमने के लिए आया था।

उसके दोस्तों सुनील वर्मा व अनिल वर्मा ने बताया कि वह घूमकर वापस बरेली को जा रहे थे।

इस दौरान वह हनुमान गढ़ी के समीप कूड़ा खड्ड के समीप पेशाब करने कार से उतरा था।

सड़क किनारे पेशाब करने के दौरान वह अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया।

जिसके बाद उसके साथियों ने पुलिस को उसके खाई में गिरने की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद दमकल व पुलिस की टीम ने मौके पहुँचकर रेस्क्यू कर युवक को खाई से निकाल लिया।

युवक बुरी तरह घायल हो चुका था। जिसके बाद पुलिस ने युवक को 108 की मदद से बीडी पांडे अस्पताल पहुंचा दिया।

अस्पताल में मौजूद डॉ. प्रतीक ने बताया कि अस्पताल आने तक युवक की मौत हो चुकी थी।

पुलिस को सूचित कर शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।

इधर एसओ रोहिताश सिंह सागर ने बताया कि युवक के परिजनों को सूचित कर दिया है।

परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम कर शव उनको सौंप दिया जाएगा।

 

Tagged:
Share This Article