Menu
#कहिंन

हादसा: पौड़ी गढ़वाल में अचानक अनियंत्रित होकर वाहन गिरा खाई में, वाहन चालक कि मौके पर दर्दनाक मौत.

वाहन चालक कि मौके पर दर्दनाक मौत, इस घटना कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और पुलिस के साथ एसडीआरएफ़ ने रेस्क्यू अभियान चलाकर वाहन चालक के शव को बरामद कर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया हैं। देर रात हुई इस घटना से मृतक के परिवार में …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 19 दिस्, 2022
हादसा: पौड़ी गढ़वाल में अचानक अनियंत्रित होकर वाहन गिरा खाई में, वाहन चालक कि मौके पर दर्दनाक मौत.

वाहन चालक कि मौके पर दर्दनाक मौत, इस घटना कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और पुलिस के साथ एसडीआरएफ़ ने रेस्क्यू अभियान चलाकर वाहन चालक के शव को बरामद कर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया हैं।

देर रात हुई इस घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ हैं।

18 दिसम्बर कि देर रात थाना धूमाकोट द्वारा एसडीआरएफ़ को सूचित किया गया है, कि शक्तिपुर नई चौकी के समीप एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया हैं।

सूचना मिलने के बाद मौके पर हेड कांन्स्टेबल शैलेन्द्र के नेतृत्व में एसडीआरएफ़ कि रेस्क्यू टीम मय रेस्क्यू उपकरणो के घटनास्थल पहुंची और बताया जा रही हैं कि उक्त वाहन टाटा 407 (uk19ca 0743) अनियंत्रित होकर मुख्य मार्ग से लगभग 100 मीटर नीचे खाई में गिरा हुआ था।

जिसमें कि एक व्यक्ति (चालक) ही सवार था।

एसडीआरएफ़ कि टीम द्वरा स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर कड़ी मशक्कत करते हुए देर रात खाई में में उतरकर रोप स्ट्रेंचर के माध्यम से उक्त व्यक्ति के शव को मुख्य मार्ग तक पहुंचाया।

अग्रिम कार्यवाही हेतु सिविल पुलिस के सुपुर्द किया।

मृतक कि पहचान उमेश उर्फ बंटी पुत्र श्री मनमोहन नि0 ग्राम कड़ानाला रिखणीखाल जनपद पौड़ी गढ़वाल का रहने वाला हैं।

 

 

 

Tagged:
Share This Article