Menu
#Mumbai

बद्रीनाथ हाईवे पर बीती रात हादसा, खाई में गिरी गाड़ी 2 लोगों की मौत

रुद्रप्रयाग उत्तराखंड के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में सड़क हादसे लगातार सामने आ रहे हैं। वही देर रात्रि रुद्रप्रयाग शिव नंदी के पास एक वाहन खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस दुर्घटना में दोनों की मौत हो गई। इस घटना की सूचना पर SDRF टीम निरीक्षक कर्ण सिंह के …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 20 मा, 2024

रुद्रप्रयाग

उत्तराखंड के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में सड़क हादसे लगातार सामने आ रहे हैं। वही देर रात्रि रुद्रप्रयाग शिव नंदी के पास एक वाहन खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस दुर्घटना में दोनों की मौत हो गई।

इस घटना की सूचना पर SDRF टीम निरीक्षक कर्ण सिंह के हमराह तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। वाहन बोलेरो कैम्पर (UK02CA-0826) था जिसमे 2 व्यक्ति सवार थे, जोकि लगभग 700 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। दोनों सवारों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी।

SDRF टीम ने घटनास्थल पर पहुँचकर 1 शव को बरामद किया। जबकि दूसरे व्यक्ति का शव वाहन के नीचे दबा हुआ था। SDRF टीम ने देर रात्रि तक कड़ी मशक्कत करते हुए वाहन को काटकर दूसरे व्यक्ति के शव को निकाला। शव को जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

मृतको इस पहचान दरपान सिंह उम्र 53 वर्ष पुत्र भीम सिंह, गंगा सिंह उम्र 31 वर्ष पुत्र अमर सिंह, निवासी :- ग्राम जर्थी होकारा जिला पिथौरागढ़ के रूप में हुई।

Tagged:
Share This Article