Menu
#Mumbai

प्रेमनगर क्षेत्र में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मृत्यु के मामले में आरोपी गिरफ्तार

प्रेमनगर क्षेत्र में बीती 3 नवंबर की शाम एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मृत्यु के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक अरुण कुमार उर्फ डी.के. की पत्नी शीतल, निवासी स्मिथनगर प्रेमनगर द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 05 नव, 2025
प्रेमनगर क्षेत्र में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मृत्यु के मामले में आरोपी गिरफ्तार

प्रेमनगर क्षेत्र में बीती 3 नवंबर की शाम एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मृत्यु के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मृतक अरुण कुमार उर्फ डी.के. की पत्नी शीतल, निवासी स्मिथनगर प्रेमनगर द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना प्रेमनगर में आरोपी अजय किशोर देवली के विरुद्ध मु.अ.सं. 174/25, धारा 105 बीएनएस के तहत गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था।

घटना के तुरंत बाद ही पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी थी। पूछताछ और विवेचना के दौरान सामने आए तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर आरोपी अजय किशोर देवली को गैर इरादतन हत्या के आरोप में विधिवत गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण:

नाम – अजय किशोर देवली

पिता का नाम – राम प्रसाद देवली

निवासी – भगना, थाना नंद प्रयाग, जनपद चमोली

उम्र – 34 वर्ष

वर्तमान पता – किरायेदार, साईं विहार, श्यामपुर, प्रेमनगर, देहरादून

Tagged:
Share This Article