Menu
#Mumbai

पिटकुल में लिपिकीय एवं लेखा संवर्ग के कार्मिकों को एसीपी स्वीकृत, 37 अवर अभियंताओं का स्थायीकरण

3 नवंबर 2025 को वित्तीय स्तरोन्नयन हेतु गठित समिति की संस्तुति के आधार पर मानव संसाधन एवं प्रशासनिक विभाग ने लिपिकीय संवर्ग के 5 कार्यालय सहायक-प्रथम और लेखा संवर्ग के 2 लेखाकारों को उनकी अनुमन्यता की तिथि से द्वितीय वित्तीय स्तरोन्नयन की स्वीकृति प्रदान की है। इस वित्तीय स्तरोन्नयन से …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 03 नव, 2025
पिटकुल में लिपिकीय एवं लेखा संवर्ग के कार्मिकों को एसीपी स्वीकृत, 37 अवर अभियंताओं का स्थायीकरण

3 नवंबर 2025 को वित्तीय स्तरोन्नयन हेतु गठित समिति की संस्तुति के आधार पर मानव संसाधन एवं प्रशासनिक विभाग ने लिपिकीय संवर्ग के 5 कार्यालय सहायक-प्रथम और लेखा संवर्ग के 2 लेखाकारों को उनकी अनुमन्यता की तिथि से द्वितीय वित्तीय स्तरोन्नयन की स्वीकृति प्रदान की है।

इस वित्तीय स्तरोन्नयन से संबंधित कार्मिकों के वेतन में प्रतिमाह लगभग ₹2000 से ₹21,300 तक की वृद्धि होने की संभावना है।

समिति की बैठक में महाप्रबंधक (मा.सं.) अशोक कुमार जुयाल, उपमहाप्रबंधक (वित्त) शालू जैन और अधीक्षण अभियंता ललित कुमार शामिल हुए। इस अवसर पर मानव संसाधन एवं प्रशासनिक विभाग से उपमहाप्रबंधक (अधिष्ठान) अनुपम सिंह, उपमहाप्रबंधक (मा.सं.) विवेकानंद और कार्यालय सहायक-प्रथम ममता उपस्थित रहीं।

आदेश जारी होने के बाद कार्मिकों में खुशी की लहर है। लाभान्वित कर्मचारियों ने प्रबंध निदेशक को धन्यवाद ज्ञापित किया और आभार व्यक्त किया।

इसी के साथ पिटकुल में 37 अवर अभियंताओं के स्थायीकरण आदेश जारी होने पर उत्तराखंड पावर जूनियर इंजीनियर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों और लाभान्वित अभियंताओं ने प्रसन्नता व्यक्त की और प्रबंध निदेशक से मिलकर धन्यवाद दिया।

प्रबंध निदेशक ने सभी लाभान्वित अभियंताओं तथा लिपिकीय एवं लेखा संवर्ग के कर्मचारियों को बधाई दी और उनके कार्यों की सराहना की। साथ ही, मानव संसाधन एवं प्रशासनिक विभाग की टीम की प्रशंसा करते हुए निर्देश दिए कि भविष्य में भी कर्मचारियों को सेवा लाभ नियमानुसार समय पर प्रदान किए जाएं।

इस अवसर पर उत्तराखंड पावर जूनियर इंजीनियर्स एसोसिएशन की रीनू जोशी, अनुज शर्मा, अजय रावत, कंचन, काजल, अंकिता चमोली, रिया बिजल्वाण सहित लिपिकीय संवर्ग के कार्यालय सहायक-प्रथम विक्की खड़का, बादल, मंजू, विनीता आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।

Tagged:
Share This Article