Menu
#Mumbai

सोंग नदी में कूड़ा डालने वाले पिक-अप पर पालिका की कार्रवाई

  डोईवाला – नगर पालिका डोईवाला के सफाई निरीक्षक सचिन रावत क्षेत्र में निरीक्षण पर थे। ओर निरीक्षण के दौरान पाया कि सोंग नदी पुल से एक पिक अप वाहन से नदी में कूड़ा डाल जा रहा है। जिसे नगरपालिका की टीम ने मौके पर ही कूड़ा डालते हुए पकड़ …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 19 मा, 2022
सोंग नदी में कूड़ा डालने वाले पिक-अप पर पालिका की कार्रवाई

 

डोईवाला – नगर पालिका डोईवाला के सफाई निरीक्षक सचिन रावत क्षेत्र में निरीक्षण पर थे। ओर निरीक्षण के दौरान पाया कि सोंग नदी पुल से एक पिक अप वाहन से नदी में कूड़ा डाल जा रहा है। जिसे नगरपालिका की टीम ने मौके पर ही कूड़ा डालते हुए पकड़ लिया।
वाहन चालक से पूछा ताछ में बताया कि यह कूड़ा एक कैंटीन से लाया जा रहा है। जिसे वह नदी में फेंकने आया था।
जिससे नाराज हुवे नगर पालिका के सफाई निरीक्षक सचिन रावत व उनकी टीम ने पिकअप वाहन का 5000 का चालान कर दिया। और आगे से उसे इस तरह कूड़ा न डालने की हिदायत दी। साथ ही कूड़े को नगरपालिका के डंपिंग ग्राउंड में ही डाले जाने की अपील की।

इस पूरे मामले को लेकर नगरपालिका डोईवाला के सफाई निरीक्षक सचिन रावत ने बताया कि उन्होंने पिक अप वाहन को नदी मे कूड़ा डालते हुए पकड़ा है। जो कि किसी कैंटीन से लाया जा रहा था। जिसका मौके पर ही 5000 रुपये का चालान कर कर उसको नसीहत दी गई कि आगे से वह कूड़ा नगरपालिका के डंपिंग ग्राउंड में ही डालें। उन्होंने बताया कि नगर पालिका द्वारा सभी से अपील की जा रही है कि कूड़ा कचरा नगरपालिका के वाहन में ही डालें। ताकि नगर पालिका को स्वच्छ रखा जा सके।

बाइट- सचिन रावत- सफाई निरीक्षक- नगर पालिका परिषद डोईवाला

Tagged:
Share This Article