Menu
#अंतराष्ट्रीय

अभिनेत्री सारा अली खान, बाबा केदार के दर्शन करने पहुंचीं: उत्तराखंड

हालांकि लगातार बारिश और बर्फबारी को देखते हुए आगामी 15 मई तक केदारनाथ के लिए पंजीकरण रोक दिए गए हैं। वहीं इसी क्रम में अभिनेत्री सारा अली खान भी केदारनाथ धाम पहुंचीं और बाबा केदार का आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्‍होंने जप भी किया। उन्‍होंने कहा कि यहां आकर स्‍वर्ग …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 09 मई, 2023
अभिनेत्री सारा अली खान, बाबा केदार के दर्शन करने पहुंचीं: उत्तराखंड

हालांकि लगातार बारिश और बर्फबारी को देखते हुए आगामी 15 मई तक केदारनाथ के लिए पंजीकरण रोक दिए गए हैं।

वहीं इसी क्रम में अभिनेत्री सारा अली खान भी केदारनाथ धाम पहुंचीं और बाबा केदार का आशीर्वाद लिया।

इसके बाद उन्‍होंने जप भी किया।

उन्‍होंने कहा कि यहां आकर स्‍वर्ग में होने जैसा अहसास मिलता है।

वह दो दिन से धाम में ही ठहरी हुई हैं।

केदारनाथ धाम से उनका खास लगाव रहा है।

बता दें कि इससे पहले भी सारा केदारनाथ धाम आ चुकी हैं।

अपनी पहली फ‍िल्‍म केदारनाथ की शूटिंग के दौरान भी वह करीब दो माह तक धाम में रही थीं।

वहीं चारधाम यात्रा मार्ग पर परिवहन व यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध परिवहन विभाग की प्रवर्तन टीमें लगातार कार्रवाई कर रही है।

आरटीओ प्रवर्तन शैलेश तिवारी ने बताया कि 22 अप्रैल से शुरू हुई यात्रा में अब तक कुल 1011 वाहनों का चालान किया जा चुका है।

इनमें बस, टैक्सी कैब, मैक्सी कैब, निजी व भार वाहन शामिल हैं।

यात्रा मार्ग पर चेकिंग के लिए चार चेकपोस्ट ब्रह्मपुरी, भद्रकाली, डामटा और कुठालगेट में बनाई गई हैं।

Tagged:
Share This Article