Menu
#Mumbai

उत्तराखंड के आदित्य कुमार बने KBC 17 के पहले करोड़पति, अब 7 करोड़ के सवाल से होगा सामना

नई दिल्ली। कौन बनेगा करोड़पति के 17वें सीजन को उसका पहला करोड़पति मिल गया है। शो के होस्ट अमिताभ बच्चन ने हॉट सीट पर बैठे उत्तराखंड के आदित्य कुमार के 1 करोड़ रुपये जीतने का ऐलान किया। 11 अगस्त से शुरू हुए इस रियलिटी शो में महज़ एक हफ्ते के …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 18 अग, 2025
उत्तराखंड के आदित्य कुमार बने KBC 17 के पहले करोड़पति, अब 7 करोड़ के सवाल से होगा सामना

नई दिल्ली। कौन बनेगा करोड़पति के 17वें सीजन को उसका पहला करोड़पति मिल गया है। शो के होस्ट अमिताभ बच्चन ने हॉट सीट पर बैठे उत्तराखंड के आदित्य कुमार के 1 करोड़ रुपये जीतने का ऐलान किया।

11 अगस्त से शुरू हुए इस रियलिटी शो में महज़ एक हफ्ते के अंदर ही आदित्य ने अपने ज्ञान और आत्मविश्वास से करोड़पति बनने का पहला पड़ाव पार कर लिया।

7 करोड़ के सवाल पर देंगे अग्निपरीक्षा
सोनी टीवी द्वारा शेयर किए गए प्रोमो में दिखाया गया है कि आदित्य कुमार अब 7 करोड़ रुपये के सवाल का सामना करेंगे। प्रोमो में आदित्य कहते नजर आ रहे हैं कि वे “रिस्क उठाएंगे”। दर्शकों के लिए ये देखना बेहद रोमांचक होगा कि क्या आदित्य इस बार 7 करोड़ जीतकर शो के विजेता बनते हैं या नहीं।

कॉलेज से ही था KBC आने का सपना
हॉट सीट पर बैठे आदित्य ने अपने सफर को भी साझा किया। उन्होंने बताया कि कॉलेज के दिनों से ही उनका सपना कौन बनेगा करोड़पति के मंच तक पहुंचने का था। यहां तक कि एक बार उन्होंने अपने दोस्तों के साथ शो में चयनित होने को लेकर मज़ाक (प्रैंक) भी किया था।

Tagged:
Share This Article