Menu
#Mumbai

एडीएम ने की सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध को लेकर समीक्षा

  देहरादून। शुक्रवार को अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व केके मिश्रा ने अपने कार्यालय कक्ष में सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध को लेकर अब तक की गई कार्रवाई की समीक्षा की। अपर जिलाधिकारी ने नगर निगम के सभी 100 वार्ड में तैनात 50 सेक्टर मजिस्ट्रेट से माननीय न्यायालय के निर्देशों के …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 14 अक्ट, 2022
एडीएम ने की सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध को लेकर समीक्षा

 

देहरादून।
शुक्रवार को अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व केके मिश्रा ने अपने कार्यालय कक्ष में सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध को लेकर अब तक की गई कार्रवाई की समीक्षा की।  अपर जिलाधिकारी ने नगर निगम के सभी 100 वार्ड में तैनात 50 सेक्टर मजिस्ट्रेट से माननीय न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन की गई कार्य प्रगति की जानकारी ली। कहा कि नियमित सिंगल यूज प्लास्टिक पर छापामारी अभियान के साथ -साथ जन जागरूकता अभियान चलाना सुनिश्चित करेंगे।

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने सिंगल यूज प्लास्टिक बैन को लेकर जिला प्रशासन, नगर निगम देहरादून एवं वेस्ट वॉरियर्स संस्था द्वारा मिलकर चलाए जा रहे जन जागरूकता अभियान की जानकारी प्राप्त की गई। उन्होंने निर्देश दिए की लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध के बारे में जानकारी दें। इसका व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए लोगों को इसके उपयोग करने पर अर्थदंड की कार्रवाई से भी जागरूक करें तथा प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के विकल्प के बारे में लोगों को जागरूक करें।
समस्त उपजिलाधिकारी, नामित सेक्टर मजिस्ट्रेट सहित रेखीय विभाग के संबंधित अधिकारी द्वारा वर्चुअल माध्यम से बैठक में प्रतिभाग करते हुए क्रमवार अपने अपने कार्य प्रगति की जानकारी दी तथा अवगत किया कि मैं अपने क्षेत्र में निरंतर छापामारी तथा जन जागरूकता अभियान चला रहे हैं।

Tagged:
Share This Article