Menu
#Mumbai

अदम्य, आदविक और वेदिका ने राष्ट्रपति से की मुलाकात

देहरादून: सेंट जोसेफ स्कूल, देहरादून की कक्षा 6-ई के मेधावी छात्र अदम्य बंसल, ज्ञानंदा स्कूल की वेदिका और हिलग्रेंज स्कूल के आदविक को भारत की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार भेंट करने का अवसर प्राप्त हुआ। भेंट के दौरान तीनों बच्चों ने अपनी रचनात्मकता और सादगी से राष्ट्रपति को …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 04 नव, 2025
अदम्य, आदविक और वेदिका ने राष्ट्रपति से की मुलाकात

देहरादून: सेंट जोसेफ स्कूल, देहरादून की कक्षा 6-ई के मेधावी छात्र अदम्य बंसल, ज्ञानंदा स्कूल की वेदिका और हिलग्रेंज स्कूल के आदविक को भारत की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार भेंट करने का अवसर प्राप्त हुआ।

भेंट के दौरान तीनों बच्चों ने अपनी रचनात्मकता और सादगी से राष्ट्रपति को प्रभावित किया। अदम्य ने स्वयं द्वारा बनाए गए सुंदर कागज़ी फूलों का गुलदस्ता भेंट किया, वेदिका ने अपनी बनाई हुई पेंटिंग प्रस्तुत की, जबकि आदविक ने हस्तनिर्मित कार्ड दिया। राष्ट्रपति मुर्मू ने बच्चों की प्रतिभा और रचनात्मक सोच की सराहना की।

एलुमिनी एसोसिएशन ने अदम्य की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए इन प्रेरणादायक पलों को तस्वीरों सहित अपने सोशल मीडिया पेज पर साझा किया।

अदम्य की मां ने इस अवसर को परिवार के लिए गर्व और भावनाओं से भरा क्षण बताया। उन्होंने कहा, “अदम्य के इस सम्मान पर रिश्तेदारों, पड़ोसियों और परिचितों से निरंतर शुभकामनाएं मिल रही हैं।”

Tagged:
Share This Article