Menu
#ऋषिकेश

आखिरकार पिंजरे में कैद हुआ आतंक का पर्याय बना यह गुलदार: विकासनगर

जिसमें आज सुबह गुलदार कैद हो गया। वहीं गुलदार को पिंजरे में कैद किये जाने की खबर सुनकर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। भारी संख्या में लोग गुलदार को देखने मौके पर पहुँचे। मासूम को बनाया था अपना निवाला: बताया जा रहा है कि विकासनगर के शंकरपुर में इसी …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 11 मई, 2023
आखिरकार पिंजरे में कैद हुआ आतंक का पर्याय बना यह गुलदार: विकासनगर

जिसमें आज सुबह गुलदार कैद हो गया। वहीं गुलदार को पिंजरे में कैद किये जाने की खबर सुनकर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

भारी संख्या में लोग गुलदार को देखने मौके पर पहुँचे।

मासूम को बनाया था अपना निवाला:

बताया जा रहा है कि विकासनगर के शंकरपुर में इसी गुलदार ने महमूदनगर बस्ती में चार साल के मासूम को अपना निवाला बना लिया था।

लोगों का कहना है कि पिछले नौ महीने से यह क्षेत्र में आतंक का पर्याय बना हुआ था।

इस दौरान गुलदार रुद्रप्रयाग की एक महिला पर भी हमले की कोशिश करता रहा, एक बार वह एक महिला को सोते समय उसे उठाकर ले गया था।

लोगों का कहना है कि इससे पहले भी गुलदार के हमले की कई घटनाएं सामने आ चुकी है।

ग्रामीणों का कहना है कि वह बेहद आक्रामक था।

Tagged:
Share This Article