Menu
#News

आखिर कब तक वतन लौटेंगे सूडान में फंसे भारतीय? जानें कहां तक पहुंचा पीएम मोदी का ‘ऑपरेशन कावेरी:

सूडान हिंसा में फंसे भारतीयों की सुरक्षित घर वापसी के लिए ऑपरेशन कावेरी को अब तेज कर दिया गया है। सूडान में सेना और अर्द्धसैनिक समूह के बीच भीषण संघर्ष जारी है, इसमें अब तक 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। ऐसे में वहां फंसे भारतीय लोगों …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 26 अप्र, 2023
आखिर कब तक वतन लौटेंगे सूडान में फंसे भारतीय? जानें कहां तक पहुंचा पीएम मोदी का ‘ऑपरेशन कावेरी:

सूडान हिंसा में फंसे भारतीयों की सुरक्षित घर वापसी के लिए ऑपरेशन कावेरी को अब तेज कर दिया गया है।

सूडान में सेना और अर्द्धसैनिक समूह के बीच भीषण संघर्ष जारी है, इसमें अब तक 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

ऐसे में वहां फंसे भारतीय लोगों को लेकर भारत सरकार की चिंता और बढ़ गई है।

अब 135 अन्य फंसे हुए भारतीयों का तीसरा जत्था सऊदी अरब के जेद्दा पहुंच गया है।

ये लोग IAF C-130J विमान में सवार हैं।

इन्हें सुरक्षित संकटग्रस्त सूडान से निकाला जा चुका है।

इससे पहले 26 अप्रैल की सुबह ही विदेश मंत्री राज्य वी मुरलीधरन ने 148 भारतीयों के दूसरे बैच का स्वागत किया था।

इसके अलावा एक और नौसैनिक पोत आईएनएस सुमेधा 278 यात्रियों को लेकर जेद्दा बंदरगाह पहुंचा।

इस बीच विदेश मंत्रालय ने ट्वीट कर कहा कि ऑपरेशन कावेरी पूरे जोरों पर है।

दूसरी IAF C-130J फ्लाइट पोर्ट सूडान से जेद्दा पहुंच चुकी है।

जिसमें 135 और यात्री हैं. यह ऑपरेशन कावेरी के तहत निकाले गए लोगों का तीसरा बैच है।

पूरे सूडान में लगभग 3,000 भारतीय हैं।

सूडान की राजधानी खार्तूम में कई स्थानों से भीषण लड़ाई की खबरों से सूडान में सुरक्षा स्थिति अस्थिर बनी हुई है।

यहां सेना और एक अर्द्धसैनिक समूह के बीच पिछले 10 दिनों से जारी भीषण लड़ाई में 400 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार (21 अप्रैल) को एक उच्च स्तरीय बैठक में सूडान से भारतीयों को सुरक्षित रूप से निकालने की योजनाओं की तैयारी के लिए निर्देश दिए थे।

विदेश मंत्री जयशंकर ने सूडान की स्थिति पर हाल ही में सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात के विदेश मंत्रियों के साथ चर्चा भी की थी।

Tagged:
Share This Article