Menu
#अंतराष्ट्रीय

आखिर क्यू मानते हैं उत्तराखंड को देवभूमि:

इसके साथ ही यहां आपको कई भव्य मंदिर भी देखने को मिलेंगे। लेकिन अक्सर लोगों को आपने यह कहते हुए जरूर सुना होगा कि उत्तराखंड देवभूमि है। यानि उत्तराखंड में भगवान का निवास है। ऐसा क्यों कहा जाता है क्या आपको मालूम है अगर नहीं तो आज हम आपको उत्तराखंड …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 08 जुल, 2023
आखिर क्यू मानते हैं उत्तराखंड को देवभूमि:

इसके साथ ही यहां आपको कई भव्य मंदिर भी देखने को मिलेंगे। लेकिन अक्सर लोगों को आपने यह कहते हुए जरूर सुना होगा कि उत्तराखंड देवभूमि है।

यानि उत्तराखंड में भगवान का निवास है। ऐसा क्यों कहा जाता है क्या आपको मालूम है अगर नहीं तो आज हम आपको उत्तराखंड को देवभूमि कहे जाने की पीछे का कारण बताएंगे।

फिल्म और ओटीटी में दिख रहा वादियों का नज़ाराभारत विविधताओं का देश हैं।

यहां आपको रीति-रिवाजों से लेकर खान-पान तक हर चीज अलग-अलग देखने को मिलेगी।

साथ ही भारत देश प्राकृतिक संसाधनों का भी भंडार है। क्योंकि हम भारतवासी नदियों को मां का दर्जा देते हैं, इसलिए नदियां हमारे लिए बेहद मायने रखती है।

यहां आपको गंगा से लेकर सरस्वती नदी का संगम देखने को मिलेगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उत्तराखंड देवभूमि से होकर कई नदियां गुजरती हैं।

इसके साथ ही गंगा जमुना और सरस्वती नदी का उद्धम भी उत्तराखंड से ही होता है।

इसके अलावा यहां आकर कई नदियां एक-दूसरे से मिलती भी हैं।

उत्तराखंड को शुरुआत से ही तप करने के लिए सबसे खास स्थान माना जाता है।

ऐसा इसलिए क्योंकि पाण्डवों से लेकर कई महान राजाओं ने तप करने के लिए इस भूमि को ही चुना था।

सिर्फ यही नहीं ध्यान लगाने के लिए कई ज्ञानी माहत्मा और माहर्षि भी इस जगह पर आते हैं।

ऐसा कहा जाता है कि महाभारत के निशान भारत के अतिंम गांव माणा में दिखाई देते हैं।

भारत के लोगों में यह बात बेहद प्रचलित है कि पांडवों ने अपनी स्वर्ग यात्रा के दौरान माणा गांव को पार किया था।

यह गांव चमोली जिले में है साथ ही भगवान शिव का ससुराल भी उत्तराखंड के दक्ष प्रजापति नगर में है।

केदारनाथ, बद्रीनाथ, यमुनोत्री मंदिर और गंगोत्री मंदिर चार पवित्र धाम है। साथ ही यह सभी धाम उत्तराखंड में स्थित है।

केदारनाथ मंदिर भगवान शिव को समर्पित है, जो हिमालय श्रृंखला पर स्थित है।

बद्रीनाथ मंदिर विष्णु को समर्पित है, जो बद्रीनाथ शहर में स्थित है और यह चमोली जिले के अंतर्गत आता है।

यमुनोत्री मंदिर उत्तरकाशी जिले में स्थित है और यह मंदिर देवी यमुना को समर्पित है।

इसके अलावा गंगोत्री मंदिर देवी गंगा को समर्पित है जो उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के गंगोत्री शहर में स्थित है।

पर्यटन के लिहाज से भी पूरा उत्तराखंड खास माना जाता है। ऋषिकेश से लेकर औली तक यहां घूमने के लिए कई बेहतरीन जगहें हैं।

आपको अपनी जिंदगी में एक बार जरूर उत्तराखंड की खूबसूरती से रूबरू होना चाहिए।

यहां चारो ओर हरियाली और बर्फ से ढके पहाड़ आपका मन मोह लेंगे।

साथ ही भव्य मंदिर से लेकर नदियों तक सारी विविधताओं को समेटे यह राज्य हर किसी के घूमने की लिस्ट में पहले नंबर पर आता है।

तो अगली बार जब घूमने का प्लान बने तो निकल पढ़िए देवभूमि उत्तराखंड की वादियों की ओर।

Tagged:
Share This Article