Menu
#News

आखिर क्यों एक साल पहले लेने वाले थे संन्यास, बोले” भगवान ने जो दिया, द्रविड़ ने एक निर्णय से सबकुछ बदला: विराट कोहली

टूर्नामेंट से पहले वे संन्यास की सोच रहे थे, इस बात का खुलासा उन्होंने खुद किया है. इस साल अब उनकी नजर पहले आईपीएल खिताब पर है। विराट कोहली आईपीएल 2023 में बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं. वे 500 से अधिक रन बना चुके हैं। टी20 लीग के 16वें …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 20 मई, 2023
आखिर क्यों एक साल पहले लेने वाले थे संन्यास, बोले” भगवान ने जो दिया, द्रविड़ ने एक निर्णय से सबकुछ बदला: विराट कोहली

टूर्नामेंट से पहले वे संन्यास की सोच रहे थे, इस बात का खुलासा उन्होंने खुद किया है. इस साल अब उनकी नजर पहले आईपीएल खिताब पर है।

विराट कोहली आईपीएल 2023 में बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं. वे 500 से अधिक रन बना चुके हैं।

टी20 लीग के 16वें सीजन में उन्होंने अपने पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ ताबड़तोड़ शतक ठोका।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को इस मैच में जीत मिली और उसके प्लेऑफ की उम्मीद बची हुई है।

टीम के 13 मैच में 14 अंक हैं. अंतिम मुकाबले में उसे रविवार 21 मई को गुजरात टाइटंस से भिड़ना है।

कोहली अब तक इंडियन प्रीमियर लीग का खिताब नहीं जीत सके हैं।

पिछले साल एशिया कप से पहले विराट कोहली ने ब्रेक लिया था. अब उन्होंने इसे लेकर बड़ा खुलासा किया है।

उन्होंने जियो सिनेमा पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा से बातचीत करते हुए कहा कि मैं जब ब्रेक के बाद वापसी कर रहा था, तो मेरे साथ यह भी साेच थी कि यह मेरा कॉम्पटेटिव क्रिकेट का अंतिम महीना हो सकता है।

यानी वे संन्यास की सोच रहे थे. उन्होंने कहा कि मैं इसके साथ बिल्कुल ठीक था. मैं खुश था कि भगवान ने मुझे क्या दिया है. मैं हताश नहीं था।

विराट कोहली ने एशिया कप के दौरान ही अफगानिस्तान के खिलाफ अपने टी20 इंटरनेशनल करियर का पहला शतक ठोका था।

लगभग 3 साल से अधिक समय बाद वे इंटरनेशनल क्रिकेट में शतक लगाने में कामयाब हुए थे।

अफगानिस्तान के खिलाफ ओपिनंग करने को लेकर उन्होंने खुलासा किया कि कोच राहुल द्रविड़ ने मैच से एक दिन पहले मुझसे पूछा कि क्या तुम कल ओपनिंग करना चाहते हो. मैंने कहा कि 100 फीसदी।

विराट कोहली ने कहा कि मेरे लिए यह मौका अच्छा रहा. मैंने ओपनिंग की और गेंद को हिट करना शुरू कर दिया।

यहां से सब कुछ मेरे लिए अच्छा हो गया और मुझे वह उत्साह फिर से मिल गया. यह केवल इसलिए हुआ, क्योंकि मैं खुद को लेकर कभी असुरक्षित नहीं था।

उन्होंने कहा कि मैं खुद फैंस की उम्मीदों की पर खरा उतरना चाह रहा था. इसे मैं कह नहीं सकता था, लेकिन इसके लिए मेरी कड़ी मेहनत लगातार जारी थी।

अंत में मुझे में इसमें सफलता भी मिली:

विराट कोहली ने बताया कि खराब दौर से उबरने के लिए मैंने ब्रेक लिया था. कोरोना का समय किसी के लिए भी काफी कठिन था।

मैंने भी इस कारण ब्रेक लिया और वो फिर से हासिल कर लिया, जो मैं चाहता था. उन्होंने बताया कि कोरोना के कारण हम 10 महीने तक कोई क्रिकेट नहीं खेल सके थे।

2020 में मैंने सिर्फ 6 मैच खेले थे. इसके बाद भी सिर्फ मेरे शतक की बात हो रही थी।

पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने बताया कि उस समय हर मैच के बाद मुझसे खराब प्रदर्शन के बारे पूछा जा रहा था।

क्या मेरे 70 रन काफी नहीं थे. उन्होंने कहा कि मैं समझ गया कि लोग मुझसे क्या उम्मीद कर रहे हैं. इस कारण बार-बार ये सवाल किए जा रहे थे।

लेकिन इसे लेकर मैं अधिक परेशान नहीं हुआ और यही सोच रहा था कि अभी मैं टीम के लिए योगदान दे रहा हूं।

आईपीएल 2023 की बात करें, तो विराट कोहली अब तक 13 मैच में 45 की औसत से 538 रन बना चुके हैं।

स्ट्राइक रेट 136 का है. वे एक शतक और 6 अर्धशतक लगा चुके हैं।

वे टी20 में 7 शतक ठोक चुके हैं. वे भारत की ओर से टी20 में सबसे अधिक शतक लगाने वाले खिलाड़ी हैं. केएल राहुल और रोहित शर्मा ने 6-6 शतक ठोके हैं।

 

 

 

Tagged:
Share This Article