Menu
#अंतराष्ट्रीय

उत्तराखंड में जोशीमठ के बाद अब उत्तरकाशी के घरों में दरारें, 30 घर प्रभावित, सहमे ग्रामीणों ने सरकार से लगाई गुहार:

उन्होंने बताया कि यहां के कई घरों में ताजा दरारें पड़ी नजर आई हैं। हमें चिंता है कि अब आगे कौन सी मुसीबत देखने को मिलेगी। उत्तराखंड में जोशीमठ के बाद अब उत्तरकाशी के गांवों में घर की दीवारों पर दरारें नजर आ रही हैं। यहां के मस्तादी गांव के …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 30 जून, 2023
उत्तराखंड में जोशीमठ के बाद अब उत्तरकाशी के घरों में दरारें, 30 घर प्रभावित, सहमे ग्रामीणों ने सरकार से लगाई गुहार:

उन्होंने बताया कि यहां के कई घरों में ताजा दरारें पड़ी नजर आई हैं।

हमें चिंता है कि अब आगे कौन सी मुसीबत देखने को मिलेगी।

उत्तराखंड में जोशीमठ के बाद अब उत्तरकाशी के गांवों में घर की दीवारों पर दरारें नजर आ रही हैं।

यहां के मस्तादी गांव के निवासियों में उस समय हड़कंप की स्थिति मच गई, जब उन्हें घर की दीवारों पर दरार नजर आई।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार भारी बारिश के बाद जमीन खिसकने की वजह से ऐसा हुआ है।

उत्तरकाशी जिले के घरों में दरार वाले गांव के प्रधान सत्यनारायण सेमवाल ने बताया कि साल 1991 में आए भूकंप के बाद से इस इलाके में जमीन के खिसकने की शुरुआत हो गई थी।

उन्होंने बताया कि यहां के कई घरों में ताजा दरारें पड़ी नजर आई हैं।

हमें चिंता है कि अब आगे कौन सी मुसीबत देखने को मिलेगी।

उन्होंने अपील करते हुए कहा कि सरकार को इस मामले में कोई ऐक्शन लेना चाहिए।

कम से कम जिन 30 के करीब घरों में दरारें नजर आई हैं, वहां रह रहे परिवारों को विस्थापित करना चाहिए।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि प्रभावित इलाकों के सर्वे के लिए भूविज्ञानियों की टीम को भेजा जाएगा।

एक्सपर्ट्स की सलाह पर जरूरी ऐक्शन लिया जाएगा।

भूविज्ञानियों की एक टीम ने 1997 में गांव का सर्वे करने के बाद जमीन के खिसकने को लेकर तत्काल कदम उठाए जाने की सलाह दी थी।

हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि समस्या के निदान की दिशा में कोई भी प्रभावी कदम आज तक नहीं उठाया गया।

जमीन खिसकने और दरारें पड़ने के अलावा नारायणपुरी और त्रिपकुंड मंदिरों के बीच अलकनंदा नदी के पास रहने वाले लोगों को भूस्खलन का भी डर सता रहा है।

निवासियों का कहना है कि बद्रीनाथ मास्टर प्लान के तहत जारी रिवरफ्रंट कार्य की वजह से ऐसा खतरा मंडरा रहा है।

Tagged:
Share This Article