Menu
#Mumbai

श्री केदारनाथ धाम पश्चात बदरीनाथ धाम दर्शन को पहुंची असम के मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी रिनकी भुयान शर्मा

बदरीनाथ धाम श्री केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने के कार्यक्रम मे शामिल होकर असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा की धर्मपत्नी एवं पूर्वोत्तर भारत की प्रसिद्ध व्यवसायी रिनकी भुयान शर्मा आज बुधवार पूर्वाह्न श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय के साथ भगवान बदरी विशाल के …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 15 नव, 2023
श्री केदारनाथ धाम पश्चात बदरीनाथ धाम दर्शन को पहुंची असम के मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी रिनकी भुयान शर्मा

बदरीनाथ धाम

श्री केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने के कार्यक्रम मे शामिल होकर असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा की धर्मपत्नी एवं पूर्वोत्तर भारत की प्रसिद्ध व्यवसायी रिनकी भुयान शर्मा आज बुधवार पूर्वाह्न श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय के साथ भगवान बदरी विशाल के दर्शन को पहुंची।

हैलीपेड पर बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने उनका स्वागत किया। बदरीनाथ मंदिर म दर्शन के पश्चात बीकेटीसी अध्यक्ष‌ अजेंद्र अजय ने अतिथियों को भगवान बदरी विशाल का प्रसाद एवं तुलसी माला भेंट की।

अतिथियों ने श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति की यात्रा व्यवस्थाओं तथा प्रबंधन की प्रशंसा की।कहा कि सौभाग्य है कि उन्हें श्री केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने के कार्यक्रम में सम्मलित होने तथा भगवान बदरीविशाल तथा केदारनाथ दर्शन का पुण्य प्राप्त हुआ है। श्री बदरीनाथ दर्शन के पश्चात अतिथिगण हैलीकाप्टर से वापस रवाना हुए।

इस अवसर पर धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, वेदपाठी रविंद्र भट्ट, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान आदि मौजूद रहे।

 

Tagged:
Share This Article