Menu
#Mumbai

हल्द्वानी इंटरनेशनल स्टेडियम में मैच के बाद हंगामा,

Haldwani: शहर के Gaulapar International Cricket Stadium में मैच के बाद उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब बाउंसरों ने भुगतान न मिलने पर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि ड्यूटी पूरी करने के बावजूद बाउंसरों को उनकी तय राशि का भुगतान नहीं किया गया, जिससे …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 18 मा, 2026
हल्द्वानी इंटरनेशनल स्टेडियम में मैच के बाद हंगामा,

Haldwani: शहर के Gaulapar International Cricket Stadium में मैच के बाद उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब बाउंसरों ने भुगतान न मिलने पर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

बताया जा रहा है कि ड्यूटी पूरी करने के बावजूद बाउंसरों को उनकी तय राशि का भुगतान नहीं किया गया, जिससे नाराज होकर उन्होंने स्टेडियम के मुख्य गेट को बंद कर दिया। गेट बंद होने के कारण कई खिलाड़ियों की बसें स्टेडियम परिसर के अंदर ही फंस गईं।

बाउंसरों ने मुख्य गेट पर धरना देते हुए स्पष्ट कहा कि जब तक उनका भुगतान नहीं किया जाएगा, तब तक गेट नहीं खोला जाएगा। इस दौरान स्टेडियम परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

स्थिति को संभालने के लिए मौके पर मौजूद अधिकारियों ने बाउंसरों से बातचीत कर मामला शांत कराने की कोशिश की। घटना के चलते कुछ समय के लिए खिलाड़ियों और आयोजन से जुड़े लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा।

फिलहाल मामले को सुलझाने के प्रयास जारी हैं और भुगतान को लेकर बातचीत की जा रही है।

Tagged:
Share This Article