Menu
#News

पहलगाम हमले के बाद हाई अलर्ट पर युद्धपोत जहाज की भी तैनाती

पहलगाम हमले के बाद हाई अलर्ट पर युद्धपोत जहाज की भी तैनाती : जम्मू कश्मीर के पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के बाद से भारत की तीनों सेनाएं पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। भारतीय नौसेना ने अरब सागर में अपने अभियान को तेज करते हुए …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 02 मई, 2025
पहलगाम हमले के बाद हाई अलर्ट पर युद्धपोत जहाज की भी तैनाती

पहलगाम हमले के बाद हाई अलर्ट पर युद्धपोत जहाज की भी तैनाती : जम्मू कश्मीर के पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के बाद से भारत की तीनों सेनाएं पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। भारतीय नौसेना ने अरब सागर में अपने अभियान को तेज करते हुए दनादन फायरिंग की है। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत की तीनों सेनाओं की तैयारी को देखते हुए पाकिस्तान को भारत की ओर से किसी भी समय हमले का डर सता रहा है।

हमले के बाद दोनों देशों के बीच चरम पर पहुंच चुके तनाव के बीच भारतीय नौसेना ने अरब सागर में अपने अभियान को तेज कर दिया है। भारतीय नौसेना आतंकी हमले के बाद बढे क्षेत्रीय तनाव के बीच समुद्री सुरक्षा को मजबूत करने के लिए भारत के विशेष आर्थिक क्षेत्र के भीतर व्यापक स्तर पर अभ्यास कर रही है। जानकारी मिल रही है कि युद्धपोत हाई अलर्ट पर रखे गए हैं और जहाजों की भी तैनाती की गई है। कई एंटी शिप और एंटी एयरक्राफ्ट फायरिंग की गई है, ताकि युद्ध की तत्परता का प्रदर्शन किया जा सके और क्षेत्र में संभावित खतरों को रोका जा सके।

 

Share This Article