Menu
#Destinations

बद्रीनाथ के दर्शन के बाद बाबा केदार के धाम पहुचें कैलाश खेर

उत्तराखंड चारधाम यात्रा ने शुरुआती चरण में ही अपनी रफ्तार पकड़ ली है. देश ही नहीं, विदेश से भी आम से खास सभी श्रद्धालु चारधाम यात्रा पर पहुंच रहे हैं. वहीं, इन दिनों मशहूर सिंगर कैलाश खेर भी अपनी धार्मिक यात्रा के लिए उत्तराखंड में हैं. 29 अप्रैल को उन्होंने …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 30 अप्र, 2026
बद्रीनाथ के दर्शन के बाद बाबा केदार के धाम पहुचें कैलाश  खेर

उत्तराखंड चारधाम यात्रा ने शुरुआती चरण में ही अपनी रफ्तार पकड़ ली है. देश ही नहीं, विदेश से भी आम से खास सभी श्रद्धालु चारधाम यात्रा पर पहुंच रहे हैं. वहीं, इन दिनों मशहूर सिंगर कैलाश खेर भी अपनी धार्मिक यात्रा के लिए उत्तराखंड में हैं. 29 अप्रैल को उन्होंने चमोली में रहते हुए बदरीविशाल के दर्शन किए थे. इसी क्रम में 30 अप्रैल गुरुवार उन्होंने बाबा केदार के दर पर हाजिरी लगाई. विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम में गुरुवार को आध्यात्मिकता और संगीत का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर बाबा केदार के दर्शन हेतु पहुंचे. उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की और धाम की व्यवस्थाओं की खुलकर सराहना की.मंदिर परिसर में उनके आगमन पर जिला प्रशासन, मंदिर समिति और केदार सभा के सदस्यों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. इस दौरान श्रद्धालुओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला. माहौल उस समय और अधिक भक्तिमय हो उठा, जब कैलाश खेर ने अपना लोकप्रिय भक्ति गीत ‘जय जय केदारा’ प्रस्तुत किया. उनके सुरों पर पूरा परिसर ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से गूंज उठा और श्रद्धालु भावविभोर होकर इस दिव्य क्षण के साक्षी बने.मंदिर परिसर में उनके आगमन पर जिला प्रशासन, मंदिर समिति और केदार सभा के सदस्यों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. इस दौरान श्रद्धालुओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला. माहौल उस समय और अधिक भक्तिमय हो उठा, जब कैलाश खेर ने अपना लोकप्रिय भक्ति गीत ‘जय जय केदारा’ प्रस्तुत किया. उनके सुरों पर पूरा परिसर ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से गूंज उठा और श्रद्धालु भावविभोर होकर इस दिव्य क्षण के साक्षी बने.

Tagged:
Share This Article