Menu
#Mumbai

भाजपा खेलकूद प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक बनने पर अमोल डोभाल को मिठाई खिलाते कृषि मंत्री गणेश जोशी

देहरादून मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के कैनाल रोड़ निवासी अमोल डोभाल को भारतीय जनता पार्टी द्वारा खेलकूद प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक मनोनित होने पर बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर कृषि मंत्री ने कहा कि यह पहला अवसर होगा जब ऐशियन गैम्स को …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 15 नव, 2023
भाजपा खेलकूद प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक बनने पर अमोल डोभाल को मिठाई खिलाते कृषि मंत्री गणेश जोशी

देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के कैनाल रोड़ निवासी अमोल डोभाल को भारतीय जनता पार्टी द्वारा खेलकूद प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक मनोनित होने पर बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर कृषि मंत्री ने कहा कि यह पहला अवसर होगा जब ऐशियन गैम्स को भारत को 100 से अधिक मैडल मिले है। उन्होंने कहा कि आज देश के प्रधानमंत्री स्वयं खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते है और खेलकूद उनके लिए अहम और बहुत महत्वपूर्ण होता है। मंत्री ने नवनियुक्त प्रदेश संयोजक को बधाई देते हुए कहा कि आपके साथ जहां खेल जगत के लोग जुड़ेगे वही युवाओं को भी आपका लाभ मिलेगा। ज्ञात हो कि अमोल डोभाल का खेलों के प्रति अहम योगदान रहा है।

इस अवसर पर बीजेपी मण्डल अध्यक्ष प्रदीप रावत, आरएस परिहार, सुरेन्द्र राणा, पूनम नौटियाल, निरंजन डोभाल, डा0 बबीता सहौत्रा, मंजीत रावत, मोहन बहुगुणा, सिकन्दर सिंह, अमित, भावना चौधरी, योगेश, संजय, कमल थापा, सोनू आदि उपस्थित रहे।

 

Tagged:
Share This Article