Menu
#News

कृषि मंत्री गणेश जोशी का ऊधमसिंहनगर तीन दिवसीय दौरा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम की तैयारियों की करेंगे समीक्षा

देहरादून: प्रदेश के कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री तथा ऊधमसिंह नगर जनपद के प्रभारी मंत्री गणेश जोशी बृहस्पतिवार से तीन दिवसीय दौरे पर ऊधमसिंह नगर पहुंचे हैं। इस दौरे के दौरान मंत्री जोशी 19 जुलाई को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित रुद्रपुर दौरे की तैयारियों की …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 17 जुल, 2025
कृषि मंत्री गणेश जोशी का ऊधमसिंहनगर तीन दिवसीय दौरा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम की तैयारियों की करेंगे समीक्षा

देहरादून: प्रदेश के कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री तथा ऊधमसिंह नगर जनपद के प्रभारी मंत्री गणेश जोशी बृहस्पतिवार से तीन दिवसीय दौरे पर ऊधमसिंह नगर पहुंचे हैं। इस दौरे के दौरान मंत्री जोशी 19 जुलाई को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित रुद्रपुर दौरे की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करेंगे।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी इस दौरान उच्च अधिकारियों और जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठकें करेंगे तथा कार्यक्रम स्थल का भी निरीक्षण करेंगे। मंत्री जोशी इस तीन दिवसीय दौरे के दौरान विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में भी प्रतिभाग करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के रुद्रपुर दौरे को सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाओं की जांच की जाएगी।

Tagged:
Share This Article