Menu
#News

आगरा में एयरफोर्स का मिग-29 विमान क्रैश, जमीन पर गिरते ही लगी आग, बाल बाल बचे पायलट

आगरा आगरा में सोमवार को एयरफोर्स का मिग-29 एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया। पलक झपकते ही आग का गोला बना विमान खेत में जा गिरा। हादसा शाम करीब 4 बजे हुआ। जमीन पर एयरक्राफ्ट गिरने के साथ ही विस्फोट भी होने लगे। हादसे के वक्त विमान में 2 पायलट थे। दोनों …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 04 नव, 2024
आगरा में एयरफोर्स का मिग-29 विमान क्रैश, जमीन पर गिरते ही लगी आग, बाल बाल बचे पायलट

आगरा

आगरा में सोमवार को एयरफोर्स का मिग-29 एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया। पलक झपकते ही आग का गोला बना विमान खेत में जा गिरा। हादसा शाम करीब 4 बजे हुआ। जमीन पर एयरक्राफ्ट गिरने के साथ ही विस्फोट भी होने लगे।

हादसे के वक्त विमान में 2 पायलट थे। दोनों आग लगने से चंद सेकंड पहले ही पैराशूट की मदद से (इजेक्ट सिस्टम) विमान से कूदकर बाहर निकल आए।

विमान कागारौल के सोंगा गांव के पास खाली खेत में गिरा है। एयरफोर्स ने विमान हादसे की जांच के आदेश दिए हैं। बताया जा रहा है कि पंजाब के इस फाइटर प्लेन ने ग्वालियर से उड़ान भरी थी। रूटीन एक्सरसाइज के लिए आगरा जा रहा था। हादसे की कोर्ट ऑफ इंक्वारी के आदेश दिए गए हैं।

ग्रामीणों ने हादसे के तुरंत बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर फायर ब्रिगेड पहुंच गई है। इसके बाद एयरफोर्स के अफसर, डीएम और पुलिस मौके पर हैं। अभी जहां विमान गिरा है, वहां पर आसपास के ग्रामीण इकट्ठा हैं।

खेत में करीब 1 KM के दायरे में प्लेन के पार्ट फैले दिखे प्लेन क्रैश के बाद खेतों में करीब 1KM के दायरे में प्लेन के पार्ट फैले दिखे। इसमें पायलट का पैराशूट भी था। गांव के लोगों ने इन पार्ट को सुरक्षित किया है। पुलिस और वायु सेना इन पार्ट को अपने कब्जे में ले रही है। फिलहाल प्लेन का हादसा कैसे हुआ? इसको लेकर तकनीकी खामियां बताई जा रही है। लेकिन, कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

फायर ब्रिगेड मौके पर, आग पर काबू पाया जा रहा एयरक्राफ्ट क्रैश होने के स्पॉट पर फायर ब्रिगेड पहुंच चुकी है। प्लेन में लगी आग पर काबू पाया जा रहा है। प्लेन पर पानी की बौछार की जा रही है। वायु सेना के अधिकारी भी मौके पर पहुंच चुके हैं।

Tagged:
Share This Article