Menu
#Mumbai

पहल्गाम आतंकी हमले के बाद एयरपोर्ट की सुरक्षा कड़ी, चौबीसों घंटे सतर्क एजेंसियां और पुलिस गश्त में बढ़ोतरी

देहरादून: जम्मू-कश्मीर के पहल्गाम में हुए आतंकी हमले के बाद देशभर में सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। इसी कड़ी में देहरादून स्थित जौलीग्रांट एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था भी और अधिक कड़ी कर दी गई है। एयरपोर्ट की सुरक्षा में तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) चौबीसों घंटे सुरक्षा मानकों …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 25 अप्र, 2025
पहल्गाम आतंकी हमले के बाद एयरपोर्ट की सुरक्षा कड़ी, चौबीसों घंटे सतर्क एजेंसियां और पुलिस गश्त में बढ़ोतरी

देहरादून: जम्मू-कश्मीर के पहल्गाम में हुए आतंकी हमले के बाद देशभर में सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। इसी कड़ी में देहरादून स्थित जौलीग्रांट एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था भी और अधिक कड़ी कर दी गई है। एयरपोर्ट की सुरक्षा में तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) चौबीसों घंटे सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन कर रहा है, वहीं स्थानीय पुलिस ने भी अपनी सक्रियता बढ़ा दी है।

जौलीग्रांट चौकी पुलिस ने एयरपोर्ट के आसपास रात की गश्त को तेज कर दिया है। पहले जहां रात में सिर्फ सीआईएसएफ की उपस्थिति रहती थी, वहीं अब स्थानीय पुलिस भी रात्रि गश्त के दौरान एयरपोर्ट परिसर के भीतर और बाहर सक्रिय रूप से तैनात रहती है। खासकर ऐसे समय में जब रात को कोई फ्लाइट मूवमेंट नहीं होता, सुरक्षा एजेंसियां किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं।

चौकी प्रभारी सुमित चौधरी ने जानकारी दी कि पुलिस अब रात में कई बार एयरपोर्ट के आसपास गश्त करती है और सीआईएसएफ के जवानों के साथ समन्वय बनाकर काम कर रही है। यह कदम संभावित सुरक्षा खतरों को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।

एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए अन्य खुफिया और सुरक्षा एजेंसियों की भी तैनाती सुनिश्चित की गई है। दिन में यात्रियों की आवाजाही के चलते सुरक्षा और जांच प्रक्रियाओं को भी और अधिक सख्त किया गया है।राज्य में हाई अलर्ट जारी है और सुरक्षा एजेंसियों को किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रखा गया है। अधिकारी लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं और जरूरत के मुताबिक त्वरित कार्रवाई की रणनीति तैयार की जा रही है।

Tagged:
Share This Article